Move to Jagran APP

जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को थानेदार ने पीटा, टीएमएच में भर्ती

जमशेदपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की उलीडीह के थानेदार ने पिटाई कर दी।

By Edited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 12:14 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 03:36 PM (IST)
जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को थानेदार ने पीटा, टीएमएच में भर्ती
जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को थानेदार ने पीटा, टीएमएच में भर्ती

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के उलीडीह के थानेदार ने थाना में जमकर पिटाई कर दी। राजकुमार श्रीवास्तव का कहना है कि थानेदार ने उनकी बात सुने बगैर उन्हें और उनकी मां को पीटा। थानेदार की पिटाई के बाद वे लोग टीएमएच में भर्ती हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, उलीडीह क्षेत्र निवासी राजकुमार श्रीवास्तव और उनके पड़ोसी संजीव सिंह के बीच झाड़ी की सफाई को लेकर मंगलवार की रात को कहासुनी हुई। इसकी शिकायत संजीव सिंह ने सीएम आवास में की। इस बावत सीएम आवास से उलीडीह थाना प्रभारी को फोन आया। उलीडीह थाना प्रभारी मुकेश चौधरी भाजपा नेता राजकुमार श्रीवास्तव के घर मंगलवार देर रात ही पहुंच गए। वहां से भाजपा नेता एवं उनकी मां को थाना लेकर आए। इसके बाद भाजपा नेता को पीटा गया।

मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में राजकुमार श्रीवास्तव भाजपा के पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष थे। राजुकमार श्रीवास्तव इससे पूर्व भी विवादों में रह चुके हैं। ताजा मामला आने के बाद हालांकि, भाजपा के किसी खेमे से खुले तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसबीच संबंधित थानेदार ने कहा है कि उन्हें इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं करना है। वे इस मामले में अपनी बात उच्च अधिकारियों के समक्ष ही रखेंगे।

जानें, क्या है मामला: भाजपा से जुड़ा एक विवाद तीन दिन पूर्व ही आया था जब ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में घुसकर भाजपा के बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष ने धमकाया था। इस मामले में जिलाध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था और प्रदेश अध्यक्ष को आगे की कार्रवाई के लिए लिखा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.