Move to Jagran APP

छठ के बहाने भाजपा का हेमंत सरकार पर हल्ला बोल Jamshedpur News

छठ पर्व को लेकर झारखंड सरकार ने जो दिशा-निर्देश जारी किया है उसका भाजपा कड़ा विरोध कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर नियमों में संशोधन की मांग की है। वहीं भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन...

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 08:01 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 08:01 AM (IST)
छठ के बहाने भाजपा का हेमंत सरकार पर हल्ला बोल Jamshedpur News
छठ के बहाने भाजपा का हेमंत सरकार पर हल्ला बोल। जागरण

जमशेदपुर (जासं) । छठ पर्व को लेकर झारखंड सरकार ने जो दिशा-निर्देश जारी किया है, उसका भाजपा कड़ा विरोध कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर नियमों में संशोधन की मांग की है। वहीं भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन का आह्वान कर दिया है। यह प्रदर्शन स्वर्णरेखा नदी तट पर गांधी घाट से होगा, जिसमें पूरे जमशेदपुर महानगर के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता एक स्वर से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे।

loksabha election banner

भाजपाइयों का कहना है कि एक तो सरकार ने काफी देर से दिशा-निर्देश जारी किया। इस बीच जिला प्रशासन और नगर निकाय छठ घाटों की साफ-सफाई करती रही, जिससे आम लोगों में यह धारणा बन गई कि सरकार छठ पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगी। कम से कम दुर्गापूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन को लेकर जो नियम जारी किए गए थे, उतनी छूट तो अवश्य मिलेगी। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। सरकार ने कह दिया है कि छठ के दौरान नदी घाटों पर प्रकाश व्यवस्था भी नहीं करने दी जाएगी, जो किसी ज्यादती से कम नहीं है।

शाम व सुबह को सूर्य देव को जब व्रती और श्रद्धालु नदी घाट पर पहुंचते हैं, तो अंधेरा रहता है। खासकर शाम को अर्घ्य अर्पित करने के बाद और सुबह व्रत समाप्त करने से पहले रोशनी की नितांत आवश्यकता होती है। इसमें भगदड़ या दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। जमशेदपुर में लाखों की संख्या में लोग प्रतिवर्ष नदी किनारे सूर्य देव को अर्घ्य देने जाते हैं। यदि रोशनी की व्यवस्था नहीं हुई तो किसी अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। भाजपा का कहना है कि यह सरकार धर्म व आस्था के साथ खिलवाड़ करने पर आमादा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.