Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने सीबीआई जांच की मांग की

भाजपा ने कहा की मुख्यमंत्री पर जो आरोप लगा है वह बेहद गंभीर हैं। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से देने की इस्तीफा मांगा की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 06:15 AM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 06:15 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने सीबीआई जांच की मांग की
भाजपा महिला मोर्चा ने सीबीआई जांच की मांग की

संवाद सहयोगी, घाटशिला : घाटशिला के स्टेशन चौक पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप मामले पर भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष माला दे के नेतृत्व में भाजपा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका हैं। महिला मोर्चा की नेत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री पर लगे दुष्कर्म के आरोप के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की हैं। भाजपा ने कहा की मुख्यमंत्री पर जो आरोप लगा है वह बेहद गंभीर हैं। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से देने की इस्तीफा मांगा की। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माला दे, मूनमून दास, सुष्मिता मल्ल, रेखा सीट, सोनी देवी, पुष्पा सीट, भारती सीट, जिला प्रवक्ता हरप्रीत सिंह, सुशांत सिंह, सुभाष बनर्जी, मूनमून पांडेय, सुखेन दास, डॉ एम महतो, सूजन मन्ना, किशोर सीट, स्वागतो चक्रवर्ती समेत अन्य मौजूद रहें।

loksabha election banner

वहीं दूसरी ओर पुतला दहन कार्यक्रम में पास रहकर भी भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती व पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू शामिल नहीं हुए। स्टेशन चौक से 100 मीटर की ही दूरी पर भाजपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक एक दुकान पर बैठे थे। स्थल पर यह चर्चा हो रही थी कि जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक भी आएंगे। लेकिन पुतला दहन कार्यक्रम में वे शरीक नहीं हुए। जबकि भाजपा मंडल के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल रहें। जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक के इतनी नजदीक होने के बाद भी शामिल नहीं होने पर स्टेशन चौक पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.