Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर छिड़ी सियासत, अर्जुन मुंडा ने हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 12:13 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने गोपाल मैदान की जनसभा में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोपाल मैदान की जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासियों के हितों की सच्ची संरक्षक सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंडा ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में राज्य को लूटने और बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    उन्होंने चुनावी वर्ष में गरीबों और महिलाओं के लिए लायी गयी योजनाओं को चुनावी स्टंट करार देते हुए कहा कि अगर सरकार को सचमुच जनता की फ़िक्र होती तो इन्हें एक वर्ष पूर्व ही लागू कर दिया जाता।

    मुंडा ने आदिवासी समाज में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू को देश का सर्वोच्च पद प्रदान कर उन्होंने समस्त जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है।

    अपने उद्बोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो झारखंड के आदिवासियों को उचित मान-सम्मान के साथ उनके हक और अधिकार दिलाने का कार्य कर सकती है।

    हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के विकास को ठप कर दिया- मुंडा

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने हमेशा से आदिवासियों का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में किया है, जबकि भाजपा ने उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। मुंडा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के विकास को ठप कर दिया है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को वाकई गरीबों और महिलाओं की चिंता होती तो उन्हें मात्र दो महीने के लिए नहीं बल्कि एक वर्ष पहले ही योजनाओं का लाभ दिया जाता।

    मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर मोदी सरकार ने समस्त जनजातियों का मान बढ़ाया है।

    यह भी पढ़ें-

    संथाल परगना पर भाजपा और झामुमो में घमासान, बीजेपी के घुसपैठ के मुद्दे की काट निकालने में जुटे हेमंत सोरेन

    'न सहेंगे न कहेंगे बदलकर रहेंगे', 81 विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकालेगी भाजपा