Move to Jagran APP

अर्नब की गिरफ्तारी के विरोध में महानगर भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

महाराष्ट्र सरकार द्वारा रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 08:20 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 01:24 AM (IST)
अर्नब की गिरफ्तारी के विरोध में महानगर भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस
अर्नब की गिरफ्तारी के विरोध में महानगर भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : महाराष्ट्र सरकार द्वारा रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता साकची स्थित जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पदयात्रा करते हुए गए। इस दौरान कार्यकर्ता महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

loksabha election banner

इससे पूर्व जिला कार्यालय में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। यह गिरफ्तारी कांग्रेस पार्टी के इशारे पर हुई है। कांग्रेस की कार्यशैली शुरू से ही निरंकुश व सामंतवादी रही है। महाराष्ट्र सरकार में शामिल शिव सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस परिवारवाद की पोषक है।

ये तानाशाही रवैया रखने वाली पार्टी हैं। सन् 1975 में भी कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर सबसे पहले प्रेस की आजादी को समाप्त करने का प्रयास किया था। महाराष्ट्र सरकार के इस कृत्य से पूरे देश में उबाल है। देश का युवा सड़क पर उतर गया है। भाजपा वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की अविलंब रिहाई की मांग करती है। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा व जिला महामंत्री अनिल मोदी भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.