जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। कत्थक नृत्य के सरताज बिरजू महाराज के निधन से झारखंड के जमशेदपुर में शोक की लहर दौड गयी है। निधन की सूचना मिलते ही इंटरनेट मीडिया पर श्रद्धांजलि का तांता लग गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपइ सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिरजू महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किया है। टि्वटर एवं फेसबुक सहित तमाम इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि संदेश से भरे हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टि्वटर पर लिखा- दुनिया भर में कथक को लोकप्रिय बनाने वाले महान नर्तक पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनका निधन प्रदर्शन कला की दुनिया के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके परिवार के प्रति संवेदना और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।
दुनिया भर में कथक को लोकप्रिय बनाने वाले महान नर्तक पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
उनका निधन प्रदर्शन कला की दुनिया के लिए अपूर्णीय क्षति है।
उनके परिवार के प्रति संवेदना और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
ॐ शांति। pic.twitter.com/o2ZxIMUsqP
— Raghubar Das (@dasraghubar) January 17, 2022
बन्ना गुप्ता ने कही ये बात
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक व झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिखा-अपनी उत्कृष्ट शैली से कथक को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पद्म विभूषण से सुशोभित पंडित बिरजू महाराज के निधन से आज देश में नृत्य कला के एक अध्याय का अंत हो गया। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में उचित स्थान प्रदान करें यही मंगलकामना है। विनम्र श्रद्धांजलि।
अपने उत्कृष्ट शैली से कथक को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पद्म विभूषण से सुशोभित पंडित बिरजू महाराज के निधन से आज देश में नृत्य कला के एक अध्याय का अंत हो गया, ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में उचित स्थान प्रदान करें यही मंगलकामना हैं, विनम्र श्रद्धांजलि।#birjumaharaj
— Banna Gupta (@BannaGupta76) January 17, 2022
मंत्री चंपइ सोरेन ने क्या कहा
सरायकेला से झामुमो विधायक व परिवहन मंत्री चंपइ सोरेन ने लिखा- भारतीय नृत्य कला को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाले कथक सम्राट 'पद्मविभूषण' पंडित बिरजू महाराज जी का निधन कला-जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे लखनऊ घराने से ताल्लुक रखते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।
भारतीय नृत्य कला को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाले कथक सम्राट 'पद्मविभूषण' पंडित बिरजू महाराज जी का निधन कला-जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे लखनऊ घराने से ताल्लुक रखते थे।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, तथा परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति। pic.twitter.com/ubGfiVIE6z
— Champai Soren (@ChampaiSoren) January 17, 2022
a