Move to Jagran APP

Saraikela में नक्‍सल प्रभावित कुचाई में बाइक सवार को मारी गोली, दोस्त को पैसे देकर लौट रहा था दुर्गा

Saraikela Firing News. कोल्‍हान के सरायकेला जिले में अपराधियोंं ने एक बाइक सवार को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जिस इलाके में गोली मारी गई वह नक्‍स्‍ल प्रभावित है। पुलिस पता लगा रही कि अपराधियों की मंशा क्‍या थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 11:57 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 02:00 PM (IST)
Saraikela में नक्‍सल प्रभावित कुचाई में बाइक सवार को मारी गोली, दोस्त को पैसे देकर लौट रहा था दुर्गा
नक्‍सल प्रभावित कुचाई इलाके में अपराधियों ने एक व्‍यक्ति को गोली मार दी।

सरायकेला, जासं। अति नक्सल प्रभावित कुचाई थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने बाइक पर सवार गांदु दिरी के 30 वर्षीय दुर्गा सिंह मुंडा नामक युवक को कंधे और हाथ में दो गोली मार दी। रात तकरीबन 12 बजे घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। 

loksabha election banner

घटनाक्रम के अनुसार, दुर्गा सिंह मुंडा देर रात कुचाई थाना क्षेत्र के तरंदा अपने दोस्त के घर पैसे देने पहुंचा था। इसके बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुचाई थाना क्षेत्र के पांडूवा गांव के पास मुख्य सड़क पर हथियारबंद लोगों ने उसे जबरन रोकने की कोशिश की। बाइक सवार युवक जब नहीं रुका तो हथियारबंद अपराधियों ने पीछे से उसे दो गोली मार दी, जो युवक के हाथ और कंधे में जा लगी। इस बीच बाइक सवार युवक गोली लगने के बावजूद बाइक चलाते हुए कुचाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने एक गोली निकाल दी। दूसरी गोली उसके कंधे में फंसी हुई जो नहीं निकली। इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल अवस्था में दुर्गा सिंह मुंडा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से युवक को जमशेदपुर भेज दिया गया। 

पैसा पहुंचाने गया था दोस्त के घर

घटना के संबंध में घायल युवक के भाई नारायण सिंह मुंडा ने बताया कि उसका भाई दुर्गा सिंह मुंडा बंगलुर में काम करता है और इन दिनों छुट्टियों में घर आया था। इसी क्रम में वह बुधवार शाम घर से तरंदा अपने मित्र के घर पैसा पहुंचाने गया था और वापस लौटने के क्रम में अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। कुचाई थाना प्रभारी अर्जुन उंराव ने बताया कि मामला नक्सली है या आपसी दुश्मनी का है, इसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.