गालूडीह में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर, एमजीएम रेफर Jamshedpur News
Road accident. पूर्व सिंहभूम जिले के गालूडीह थानाक्षेत्र के खडि़या कॉलोनी चौक के समीप ए एच 18 पर बाइक सवार धालभूमगढ़ निवासी आलोक अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जमशेदपुर से अपने घर की ओर आ रहा था था।
गालूडीह(पूर्वी सिंहभूम), जासं। पूर्व सिंहभूम जिले के गालूडीह थानाक्षेत्र के खडि़या कॉलोनी चौक के समीप ए एच 18 पर बाइक सवार धालभूमगढ़ निवासी आलोक अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जमशेदपुर से अपने घर की ओर आ रहा था था।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गालूडीह थाना एवं परिवार को सूचना दी पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एम्बुलेंस से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा। स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया। आलोक को सिर में गम्भीर चोटे आई हैं। सूचना पर घायल आलोक की पत्नी श्रुति अग्रवाल एवं पिता निरंजन अग्रवाल अस्पताल पहुंचकर कर आलोक को टीएमएच अस्पताल ले गए।
निरंजन की मानसिक स्थिति नहीं है ठीक
निरंजन ने बताया कि पिछले ती वर्ष से आलोक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कई बार अचानक रात में अकेले घर निकल जाता था। फिर सुबह आ जाता। पत्नी ने बताया कि बुधवार को रात में कब निकल गया जानकारी नहीं हो पाई। रात करीब एक बजे जब नींद खुली तो पति बिस्तर पर नहीं थे। फोन करने पर पता चला किरात में ही जमशेदपुर चला गया। सुबह घर वापस आ रहा होगा। गालूडीह थाना पुलिस ने अस्पताल में आकर घायल परिवार से घटना की जानकारी ली।