रांची-टाटा मार्ग पर पारडीह में दो बाइक की टक्कर, पुजारी हालत गंभीर
रांची-टाटा मार्ग पर पारडीह काली मंदिर के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हाे गई। इस दुर्घटना में जमशेदपुर के साकची स्थित ठाकुरबाड़ी के पुजारी दीपक जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:30 AM (IST)
जमशेदपुर, जेएनएन। रांची-टाटा मार्ग पर पारडीह काली मंदिर के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हाे गई। इस दुर्घटना में जमशेदपुर के साकची स्थित ठाकुरबाड़ी के पुजारी दीपक जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीसीआर वैन ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।
दुर्घटना होली के दिन यानि गुरुवार को चांडिल थाना अंतर्गत पारडीह कालीमंदिर के पास हुई। दो बाइक की टक्कर में साकची ठाकुर बाड़ी स्थित मंदिर के पुजारी दीपक जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना की पीसीआर वैन से घायल पुजारी दीपक जोशी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में पीसीआर वैन में तैनात एएसआइ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पारडीह काली मंदिर के पास दो बाइक में टक्कर हुई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर घायल पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें