Move to Jagran APP

जब जमशेदपुर में रो पड़े बिहार सरकार के मंत्री, वजह रही खास

Jharkhand Politics. मौका खास था। अभिनंदन के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम। लेकिन यह क्‍या बोलते-बोलते बिहार सरकार के मंंत्री रो पड़े। हालांकि रोने की वजह भी खास थी। यह जमशेदपुर से पुराने रिश्‍तों का नवीकरण था। यही पुराना रिश्‍ता उनकी आंंखों में आंसू भर गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 04:18 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 09:34 PM (IST)
जब जमशेदपुर में रो पड़े बिहार सरकार के मंत्री, वजह रही खास
जमशेदपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते बिहार सरकार में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का शनिवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भव्य अभिनंदन हुआ। जमशेदपुर में पले-बढ़े व राजनीति शुरू करनेवाले अमरेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार से उन्हें भी काफी निराशा हुई थी, लेकिन इससे हौसला कम नहीं होना चाहिए। जमशेदपुर के जितने भाजपाइयों को निष्कासित किया गया है, उनकी वापसी के लिए मैं पहल करूंगा। इनकी जल्द वापसी होगी। 

prime article banner

पांचवीं बार आरा से चुने गए हैं व‍िधायक

कभी कोल्हान भाजपा के स्तंभ रहे अमरेंद्र प्रताप सिंह पांचवीं बार आरा (बिहार) के ना केवल विधायक चुने गए, बल्कि बिहार सरकार में कृषि, सहकारिता व गन्ना उद्योग मंत्री बने। अमरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि से जमशेदपुर के भाजपाइयों में जो खुशी है, उसका इजहार शनिवार को देखने को मिला। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में अभिनंदन से अभिभूत अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद जो भी शहर के पुराने कार्यकर्ता भाजपा से निष्कासित किए गए हैं, उनकी जल्द वापसी होगी। इसके लिए वे खुद पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी परिस्थितिवश पार्टी के ही कुछ साथी बिछड़ गए हैं। कुछ लोग पार्टी में लौट आए हैं। जो बचे हैं, वे भी भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें उम्मीद है कि उनके लौटने से पार्टी और मजबूत होगी और सभी लोग एक बार फिर एकजुट होकर आपसी सहयोग से कार्य करेंगे और पार्टी के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। 

कार्यकर्ताओं को दी ये सीख

लगे हाथ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सीख दी कि वे भी अपने वरिष्ठ नेताओं का आदर करें और उनसे कुछ अच्छा कार्य सीखने की कोशिश करें। वरिष्ठ नेताओं को बेकार न समझें, उनका स्थान डस्टबिन में नहीं है। ज्ञात हो कि पिछले झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को संगठन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अमरेंद्र सिंह के अभिनंदन में उनमें से कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सिंह की इस घोषणा के बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इनकी रही मौजूदगीअभिनंदन कार्यक्रम में स्वागत समिति के संयोजक अजय श्रीवास्तव ने एपी सिंह का मानपत्र पढ़ा।

स्‍वागत समारोह में ये रहे मौजूद

समारोह में मंच पर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, मनोरंजन दास, जेएन सिंह, एके श्रीवास्तव, अमरप्रीत सिंह काले, रीता मिश्रा, कल्याणी शरण, मनमोहन चौधरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, मैनेजर प्रसाद, अभय सिंह उज्जैन, राजेश सिंह बम, अशोक सिंह, हरेंद्र पांडेय, राजेंद्र तिवारी, अशोक दुबे, अमरेंद्र मल्लिक, ललन चौहान, पप्पू सिंह, अरुण सिंह, पोरेश मुखी, बजरंगी पांडे, धनंजय उपाध्याय, सुररंजन राय, बिनोद राय, राजेश सिंह, संजय तिवारी, मधुलिका मेहता, प्रीति सिन्हा सहित पोटका, पटमदा, घाटशिला, बहरागोड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता भी काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन राजन सिंह व डीडी त्रिपाठी ने किया।

...जब रो पड़े अमर बाबू

अपने संबोधन के दौरान अमरेंद्र प्रताप सिंह पुराने दिनों को याद करते हुए संगठन के लिए किए गये कार्यों को याद किया। संगठन के साथियों को याद कर उनकी आंखें नम हो गईं। इस दौरान उन्होंने झारखंड के प्रथम वित्त मंत्री सह अपने बड़े भाई मृगेंद्र प्रताप सिंह, दीनानाथ पांडेय, एसएन मित्तल सहित कई साथियों के नाम गिनाए। कहा कि उनकी नजर आज भी उन्हें ढूंढती हैं। रोते हुए कहा कि उस समय की बात वे कभी नहीं भूल सकते। इसके साथ ही झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में योगदान को भी याद किया। इसके पूर्व पार्टी के वरीय नेता महेश चंद्र शर्मा भी मिलकर सिंह भावुक हो गए।

 बिहार का मंत्री बनकर जमशेदपुर का बढ़ाया मान :  सांसद 

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अमर बाबू भले ही बिहारवासियों की सेवा कर रहे हैं, लेकिन हमेशा उनका कर्मस्थली जमशेदपुर ही रही है। यहां के कार्यकर्ता आज भी उनकी सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए याद करते हैं। आरा से जीतकर और बिहार के मंत्री बनकर इन्होंने न सिर्फ बिहार, बल्कि जमशेदपुर का भी मान बढ़ाया है।भाजपा के जिला कार्यालय में भी हुआ अभिनंदनअमरेंद्र प्रताप सिंह का साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय और काशीडीह के दुर्गापूजा मैदान में अभय सिंह ने अभिनंदन किया। तुलसी भवन के कार्यक्रम में कई संस्थाओं ने उनका अभिनंदन किया, जिसमें हर-हर महादेव सेवा संघ, मुखी समाज, क्षत्रिय महासभा, नमन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, नेपाली संघ, आंध्रा संघ, उत्कल समाज, इवनिंग क्लब, केंद्रीय दुर्गापूजा समिति, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बंगाल क्लब, अटल बिहारी वाजपेयी संस्थान, कालिंदी समाज, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, वीरांगना क्षत्रिय समिति आदि शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.