Move to Jagran APP

Jharkhand: भारतीय मजदूर संघ की बैठक में प्रवासी मजदूरों का उठा मुद्दा, पुरानी कमेटी भंग

Bharatiya Mazdoor Sangh भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश का सातवां त्रैवार्षिक अधिवेशन वर्चुअल हजारीबाग में हुआ। इस दौरान प्रदेश कमेटी को भंग किया गया एवं आगामी तीन साल के लिए नइ प्रदेश कमेटी की गइ। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 08:21 PM (IST)
Jharkhand: भारतीय मजदूर संघ की बैठक में प्रवासी मजदूरों का उठा मुद्दा, पुरानी कमेटी भंग
भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश कमेटी में जमशेदपुर को भी अच्छी जगह मिली है।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur, Jharkhand News Samachar भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश का सातवां त्रैवार्षिक अधिवेशन वर्चुअल हजारीबाग में हुआ। उद्घाटन सत्र में झंडोत्तोलन एवं दीप प्रज्वलन प्रदेश अध्यक्ष रामानंद त्रिपाठी के द्वारा किया गया। मंच का संचालन संगठन के महामंत्री बिंदेश्वरी ने किया।

loksabha election banner

उद्घाटन सत्र में मार्गदर्शन भारतीय मजदूर संघ के अखिल महामंत्री विनय कुमार सिन्हा के द्वारा दिया गया। इस अधिवेशन में संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ गणेश मिश्रा एवं कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित थे। अधिवेशन में पूरे झारखंड प्रदेश से जूम मीटिंग के माध्यम से लगभग 100 डेलीगेट ने भाग लिया । झारखंड प्रदेश के महामंत्री विन्देश्वरी प्रसाद द्वारा तीन साल का महामंत्री प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष हरिलाल हरिलाल साव के द्वारा आय व्यय का ब्यौरा दिया गया । प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के अलावा सहिया, आशा, आंगनबाड़ी, ईएसआईसी अस्पताल, पब्लिक सेक्टर संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पास किया गया ।

प्रदेश कमेटी हुई भंग

तृतीय सत्र में पूर्व अध्यक्ष रामानंद तिवारी द्वारा प्रदेश कमेटी को भंग किया गया एवं गणेश मिश्रा क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ द्वारा आगामी तीन साल के लिए नइ प्रदेश कमेटी की गइ। जिसमें मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष एसएन सिंह, प्रदेश महामंत्री बृजबिहारी शर्मा, सह महामंत्री रंजय कुमार, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, तीन उपाध्यक्ष, पांच मंत्री एवं अन्य 10 कमेटी सदस्य शामिल किए गए। इस प्रदेश कमेटी में पूर्वी सिंहभूम जिला से प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह एवं कमेटी सदस्य राजकुमार भगत, अमरेन्द्र कुमार सिंह, सन्तोष कुमार साहू और उर्मिला का चयन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.