Benefits of Khajoor : पुरुषों का स्टेमिना बढ़ाता है खजूर, आप भी रोज खाएं, खूब होगा फायदा
Benefits of Khajoor खजूर देखने में छोटा होता है लेकिन पुरुषों के लिए यह बड़े फायदेमंद है। इसमें प्रचुर मात्रा में न सिर्फ फाइबर पाया जाता है बल्कि विटामिन सी व डी भी होता है। जानिए खजूर खाने के फायदे...
जमशेदपुर : खजूर (Benefits of Khajoor ) एक ऐसा फल है जो साल के हर दिन बाजार में मौजूद रहता है, लेकिन देखा यह गया है कि खजूर को सबसे ज्यादा रमजान के पवित्र महीने में इस्तेमाल किया जाता है। जमशेदपुर की प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य सीमा पांडेय के अनुसार, खजूर में न सिर्फ अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है बल्कि यह शरीर से जुड़ी कई दिक्कतों को सही करने की खासियत रखता है।
जानेंगे खजूर खाने के फायदे
त्वचा रहता है बेहतर
खजूर खाने से त्वचा खुबसूरत बनता है। इस फल में विटामिन सी व विटामिन डी पाया जाता है जो त्वचा को स्मूथ बनाने में मदद करता है। साथ ही खजूर में उम्र के साथ होने वाली त्वचा की समस्या को भी रोकता है। अगर दूसरे लफ्जों में कहें तो खजूर में एंटीएजिंग प्रोपर्टी भी होती है।
पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त
खजूर हमारे लिए काफी फायदेमंद है। खजूर पाचनक्रिया को दुरुस्त करने का काम करती है। खजूर में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो डाइजेशन को दुरुस्त रखता है साथ ही खजूर के रोजाना सेवन करने से कब्ज की समस्या से निजात मिलती है।
हृदय स्वस्थ रहता है
खजूर हृदय को बेहतर बनाने के लिए मुफीद है। खजूर में बहुत सही एंटीऑक्सीडेंट खासियते पाई जाती है, जो दिल को वॉल में फैट नहीं जमने देती है। यहीं कारण है कि खजूर हार्ट अटैक के खतरे को कम कर देती है और दिल से जुड़ी बीमरी नहीं होने देती है।
पुरुषों के लिए है काफी फायदेमंद
खजूर को लंबे वक्तसे मर्कों के स्टेमिना को बेहतर बनाने के लिए खाया जाता रहा है। कई रिसर्च में देखा गया है कि खजूर मदों में स्टेमिना को बढ़ाता है। साथ ही खजूर में कइ्र तरह के विटामिन पाए जाते हैं जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं।
दिमाग की ताकत बढ़ाता है
खजूर ब्रेन को बेहतर बनाने का काम करती है। खजूर में कोलीन और विटामिन बी पाया जाता है जो दिमाग को मजबूत बनाते हैं। साथ ही खजूर के रोजाना इस्तेमाल करने से अल्जाइमर बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।