अनुशासन में रहें छात्राएं, शिक्षिकाएं मां जैसी : राज्यपाल
जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज का दूसरा दीक्षा समारोह (ग्रेजुएशन डे) समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।
जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज का दूसरा दीक्षा समारोह (ग्रेजुएशन डे) समारोह शनिवार को एक्सएलआरआई के टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का काफी महत्व होता है। उन्होंने छात्राओं को सीख दी कि वे अनुशासन की सीमा न लांघे, शिक्षिकाएं उनके लिए मां समान हैं। राज्यपाल ने कहा कि डिग्री लेनी ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि कर्म के क्षेत्र में उतरकर दूसरों के लिए रोल मॉडल बनें। उन्होंने 98 छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में 900 छात्राओं को उपाधि दी गई।
-------------
देसी गाउन पहन समारोह में शामिल हुई राज्यपाल व छात्राएं
आयोजन में खास बात यह रही कि उपाधि लेनेवाली छात्राओं ने सहित मुख्य अतिथि ने भी देसी गाउन पहना। राज्यपाल सहित केयू के तमाम पदाधिकारियों के अलग-अलग देशी गाउन निर्धारित किया गया था। समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन कॉलेज प्रशासन जुटा रहा। समारोह शुरू होने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था। सुबह 9 बजे से ही छात्राओं का प्रवेश शुरू हो गया था। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ शुक्ला माहांती ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। समारोह में पहनने के लिए देसी गाउन को कॉलेज प्रशासन द्वारा विशेष रूप से नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) दिल्ली से डिजाइन कराया गया था। 4008 को मिलनी थी उपाधि, 1350 ने ही कराया निबंधन
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के दीक्षा समारोह को लेकर छात्राओं में उत्साह की कमी इससे पता चल रही थी कि । 4008 छात्राओं को उपाधि प्रदान करने की योजना थी। लेकिन इसमें 1350 छात्राओं ने दीक्षा समारोह के लिए निबंधन कराया। इसमें से भी मात्र 900 छात्राओं ने गाउन प्राप्त किया। इसके पीछे का कारण तीन साल बाद दीक्षा समारोह का आयोजन होना है।
-------------