Move to Jagran APP

महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बढ़ते रहे बन्ना

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पहला दौरा मुसाबनी में अमन-चैन की सौगात लेकर आया है। सोमवार शहर पहुंचे मंत्री ने पहले सुरदा क्रासिंग चौक पर बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद सुरदा राजीव चौक पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया..

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 06:30 AM (IST)
महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बढ़ते रहे बन्ना
महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बढ़ते रहे बन्ना

संसू, मुसाबनी : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पहला दौरा मुसाबनी में अमन-चैन की सौगात लेकर आया है। सोमवार शहर पहुंचे मंत्री ने पहले सुरदा क्रासिंग चौक पर बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद सुरदा राजीव चौक पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुसाबनी झामुमो पार्टी कार्यालय के समीप झामुमो नेताओं ने कान्हू सामंत, जिला पार्षद बाघराय मार्डी एवं प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत कर कमेटी के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। मुसाबनी बस स्टैंड में सिदो कान्हू की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में उन्होंने भाग लिया। यहां से वे खास परिचित शमशेर खान के घर पहुंचे और दोपहर का भोजन किया। यहीं उन्होंने बंद कमरे में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। शाम को आइआरबी 2 मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर जवानों का हौसला बढ़ाया है। श्री जगन्नाथ मंदिर के वर्षगांठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे मंत्री बन्ना : श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में प्रतिमा स्थापना के आठवीं वर्षगांठ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का धार्मिक अनुष्ठान हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। ट्रस्ट के चेयरमैन डाक्टर जीसी सतपति, समाजसेवी बंशीधर सिघानिया, भाजपा नेता दिनेश साव आदि ने मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। मौके पर बीएन सिंह देव, संदीप राऊत, वन बिहारी पटनायक, अरविद यादव, अक्षय ब्रह्मा, भिखारी नायक, अशोक दास, अजय शर्मा, तपन पांडा, संजय मोहंती, निरंजन महापात्र, सदानंद नाथ, सत्या बारिक, मुरारी मोहन मिश्रा, सुभाष चंद्र पति, शंभूनाथ सतपति, आदित्य दास ,रविद्र नाथ घोष ,शुभेंदु सरकार, एसएन भद्र, हिमांशु पात्र, परेश मन्ना आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.