Move to Jagran APP

Balochistan Independence Day : जमशेदपुर में मना बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस Jamshedpur News

Balochistan Independence Day. हिंद बलोच फोरम ने मंगलवार को बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी दिन 1947 में बलूचिस्तान को आजादी मिली थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 03:41 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 03:41 PM (IST)
Balochistan Independence Day : जमशेदपुर में मना बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस  Jamshedpur News
Balochistan Independence Day : जमशेदपुर में मना बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  हिंद बलोच फोरम ने मंगलवार को बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया। जमशेदपुर के महासचिव धर्मचंद्र पोद्दार ने बताया कि 11 अगस्त बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस है । इसी दिन 1947 में बलूचिस्तान को आजादी मिली थी।

prime article banner

इस दिन को बलोचवासी स्वतंत्रता दिवस के रूप में  हमेशा से मनाते आ रहे हैं। भले ही 27 मार्च 1948 को पाकिस्तान ने जबरन बलूचिस्तान पर कब्जा कर लिया फिर भी बलोच वासी हमेशा से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते रहे हैं।  पोद्दार ने इस शुभ दिवस पर संपूर्ण बलोच वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि बलूचिस्तान के बच्चे - बच्चे के हाथ में अपने देश का झंडा है। लोग अपनी स्वतंत्रता को भूले नहीं हैं। पाकिस्तान के चंगुल से जल्द ही आजादी मिल कर रहेगी। पोद्दार ने बताया कि पाकिस्तान की सेना के साथ उनकी आजादी की जंग 27 मार्च 1948 के काला दिवस के समय से लगातार जारी है।आज भी वह लोग अपनी आजादी की लड़ाई बहुत जोर शोर से लड़ रहे हैं। अब तो ऐसा लगता है कि शीघ्र ही बलोचिस्तान आजाद होकर रहेगा। 

 आरसी ने दी शुभकामनाएं

हिंद बलोच फोरम जमशेदपुर के अध्यक्ष हरि बल्लभ सिंह आरसी ने संपूर्ण बलोच वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में आरसी ने कहा है कि भारत की जनता बलोच लोगों के साथ है और हम चाहते हैं कि बलूचिस्तान जल्द से जल्द आजाद हो। लगातार आजादी की लड़ाई लड़ते रहने से बलूचिस्तान को आजादी अवश्य मिल कर रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.