बालीगुमा में मनाया गया बाहाबोंगा, बकरे की बली दी गई
एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा में बृहस्पतिवार को जाहेर थान में धूमधाम के साथ बाहाबोंगा मनाया गया। इस अवसर पर प्रकृति की उपासना की गई। सर्वप्रथम नाइके बाबा की अगुवाई में मारंग बुरू जाहेरआयो लिटा गोसाई मोड़े को तुरई की पूजा अर्चना सखुआ और महुआ के फूल से किया गया।
जासं, जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा में बृहस्पतिवार को जाहेर थान में धूमधाम के साथ बाहाबोंगा मनाया गया। इस अवसर पर प्रकृति की उपासना की गई। सर्वप्रथम नाइके बाबा की अगुवाई में मारंग बुरू जाहेरआयो, लिटा गोसाई मोड़े को तुरई की पूजा अर्चना सखुआ और महुआ के फूल से किया गया।
जाहेर थान में नायके बाबा और ग्रामीणों ने अपने इष्ट देवता का पूजा अर्चना करते हुए गांव समाज के सुख समृद्धि महामारी, रोगमुक्त समाज, जंगली जीव जंतु की आबादी बढ़ाने, मौसम के समय अनुसार आगमन, अच्छी बारिश, किसानों की उपज में बढ़ोतरी, आपसी भाईचारा की कामना किया गया। मुर्गा और बकरा की बलि दी गई। खिचड़ी बनाकर सामूहिक रूप से ग्रहण किया गया। नायके बाबा ने सखुआ का फूल प्रसाद स्वरूप सभी को प्रदान किया। महिलाओं ने भी सखुआ का फूल को अपने जुड़े में और पुरुष ने अपने कान में लगाया। जाहेर थान में पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ बाहा नाच भी किया गया। अंत में नाच गान के साथ नायके बाबा को उनके घर तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर पूर्व नायके बाबा मोसो हांसदा, नायके बाबा मोहन हांसदा, माझी बाबा रमेश मुर्मू, सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सोरेन, पप्पू सोरेन, लुगू हांसदा, भागीरथ सोरेन, हड़ीराम सोरेन, अर्जुन किस्कु, विश्वनाथ मुर्मू, पोराण सोरेन, राखल सोरेन, कृष्णा हांसदा, कार्तिक मुर्मू,अर्जुन हांसदा, तिलका सोरेन, बलराम सोरेन आदि उपस्थित थे।
कीताडीह में बाहा बोंगा, ग्रहण किया सोडे व सरजोम बाहा
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत कीताडीह गांव में आदिवासी संताल समाज के सबसे बड़े पर्व बाहा बोंगा (पूजा) बड़े ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ गांव के नायके (पुजारी) बाबा महाबीर मुर्मू के द्वारा मारंग बुरु, ग्राम देवता, जाहेर आयो, मोडे, तुरुई इष्ट देवताओं की गई। इसके बाद सभी ग्रामवासी प्रसाद (सोडे) खाए एवं सरजोम बाहा (साल का फूल) ग्रहण किया।
पूजा कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंगाल माझी, किशन मुर्मू , विकास मुर्मू, जोक माझी चुन्नू हेंब्रोम, खेला सोरेन, मनोज मुर्मू , बिदु सोरेन, जुझार बास्के, राजाराम मुर्मू, गुरबा हांसदा, संजीव हेंब्रोम, किशुन सोरेन, सावन हांसदा, जादू मुर्मू, हेमंत सोरेन, गणेश हेंब्रम आदि उपस्थित थे।