डीएवी व डीबीएमएस बने विजेता
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डीएवी बिष्टुपुर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोविंद विद्यालय ता
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डीएवी बिष्टुपुर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोविंद विद्यालय तामुलिया के तत्वावधान में संपन्न हुई बीएम मोदक अंतर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में डीबीएमएस कदमा को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। बालिका वर्ग में डीबीएमएस कदमा ने डीएवी बिष्टुपुर को पराजित कर चैंपियन का सेहरा अपने सिर बांधा। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में सेंट मेरीज स्कूल ने गोविंद विद्यालय को हरा दिया। गोविंद विद्यालय के शोएब आलम व सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल की ईशा सरायवाला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान डॉ. ब्रह्मदत्त शर्मा, प्राचार्य डॉ.सनीता सिन्हा, कृष्णा मोदक, अरविंद चक्रवर्ती, राजेश शर्मा, रीता चौधरी, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे।