Move to Jagran APP

Jamshedpur News: टांगराईन में खेलकूद के जरिए जेंडर असमानता पर लोगों को किया गया जागरुक, किशोरी महोत्सव का आयोजन

पोटका के टांगराईन पंचायत में यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन (युवा) संस्था एवं क्रिया के सहयोग से आईएमबी एवं पंचायत मेरी शक्ति कार्यक्रम के तहत किशोरी महोत्सव सह महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खेलकूद के जरिए जेंडर असमानता पर लोगों को जागरुक किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 04:24 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 04:24 PM (IST)
Jamshedpur News: टांगराईन में खेलकूद के जरिए जेंडर असमानता पर लोगों को किया गया जागरुक, किशोरी महोत्सव का आयोजन
महिला, पुरुष एवं किशोरियों के लिए अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर, जासं। पोटका के टांगराईन पंचायत में यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन (युवा) संस्था एवं क्रिया के सहयोग से आईएमबी एवं पंचायत मेरी शक्ति कार्यक्रम के तहत किशोरी महोत्सव सह महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खेलकूद के जरिए जेंडर असमानता पर लोगों को जागरुक किया गया।

loksabha election banner

इस कार्यक्रम में महिला, पुरुष एवं किशोरियों के लिए अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किशोरियों के लिए खेल 100 मीटर की दौड़, एक टांग की दौड़, लॉन्ग शॅाट, महिलाओं के लिए रस्सी खींचना, म्यूजिकन चेयर एवं पुरुषों के लिए सुई-धागा, मटका ढोना और महिला व पुरुष के लिए रिले रेस प्रतियोगिताएं रखी गई। सभी विजेताओं को तेतला की मुखिया दीपांतरी सरदार, टंगराईन स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी एवं ग्राम प्रधान मंगल पान के हाथो पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

17 से 19 साल किशोरियों की एक टांग की दौड़ में पहला स्थान सूरज मणि सरदार, दूसरा स्थान शिफाली सरदार,सरा स्थान अनीता सरदार ने प्राप्त की। 200 मीटर दौड़ में सूरज मणि सरदार , मेनका सरदार, उर्मिला सरदार, 12 से 16 साल के किशोरियों के लिए 100 मीटर दौड़ में मीना सरदार, मेनका सरदार, पूजा भगत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी खींच में पहला स्थान संजना भगत, मीनती सरदार, तिलोकतमा हांसदा, कनिका पात्र की टीम एवं दूसरा स्थान मोगनी मुंडा, सुतोरी पात्र, मादो टुडू, सपना भकत ने प्राप्त की। पुरुषों के सुई धागा प्रतियोगिता में पहला स्थान श्रीलनान्त मंडल, दूसरा स्थान रामचंद्र मुर्मू, तीसरा स्थान विश्वनाथ मांझी ने प्राप्त की। मटका ढोना प्रतियोगिता मे रामचंद्र मुर्मू ने जीत हासिल की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.