Move to Jagran APP

जेईई एडवांस में मानगो का आयुष झारखंड टॉपर

जेईई एडवांस में जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड के रहने वाले आयुष कुमार अग्रवाल ने अखिल भारतीय स्तर पर 60वां रैंक प्राप्त कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

By Edited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 03:59 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 05:07 PM (IST)
जेईई एडवांस में मानगो का आयुष झारखंड टॉपर
जेईई एडवांस में मानगो का आयुष झारखंड टॉपर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। आइआइटी कानपुर ने जेईई एडवांस के नतीजे रविवार सुबह दस बजे घोषित कर दिए। इसमें जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड के रहने वाले आयुष कुमार अग्रवाल ने अखिल भारतीय स्तर पर 60वां रैंक प्राप्त कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। शहर से जेईई एडवांस में 856 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 250 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इसमें मात्र दस प्रतिशत छात्राएं ही उत्तीर्ण हो पायी।

loksabha election banner

चार हजार रैंक के अंदर जमशेदपुर से 50 से अधिक छात्र है। आयुष को 360 अंक में 283 अंक प्राप्त हुए है। कोल्हान में दूसरे स्थान पर मानगो के ही राहुल कुमार तिवारी रहे। उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 122वां रैंक प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर सोनारी के शुभम कर रहे। उन्हें एआइआर 243 प्राप्त हुआ। सभी रैंक जनरल केटेगरी के हैं।

ये हैं कोल्हान के टॉप टेन
नाम - एआईआर रैंकिंग (सामान्य)
1. आयुष अग्रवाल - 60
2. राहुल कुमार तिवारी - 122
3. शुभम कर - 243
4. पीयूष अग्रवाल - 666
5. अनमेश रॉय - 676
6. मयंक झा - 943
7. नीलाद्री दास - 1405
8. मोयंक घोष - 1450
9. ऋषभ रंजन - 1492
10. विकास साहू - 1636

सामान्य का कट ऑफ रहा 126
इस बार कट ऑफ कम होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। लेकिन पिछली बार की तरह ही इस बार कट ऑफ रहा। सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ 126, ओबीसी का 114, एसटी-एससी-ओबीसी का कट ऑफ 63 रहा।

रिजल्ट में हुई परेशानी
इस बार आइआइटी कानपुर द्वारा प्रकाशित जेईई एडवांस का परीक्षा परिणाम निकालने में कोचिंग संचालकों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल पहले नाम और जन्म तिथि से परीक्षा परिणाम निकल जाता था। लेकन इस बार नाम, जन्म तिथि के अलावा परीक्षा फार्म में भरा गया मोबाइल नंबर और ई मेल आइडी की मांग की गई। चारो मैच होने पर ही परिणाम सामने आ रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.