jamshedpur : ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया जमशेदपुर का यह इलाका, ऑटो मालिक को मारी छह गोलियां
crime. जमशेदपुर के कपाली में आधी रात अपराधियों ने नंगा नाच किया। यहां एक ऑटो मालिक को एक के बाद एक छह गोलियां मारी गई। उसकी मौत हो गई।
जमशेदपुर, जेएनएन। जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिया में अपराधियों ने मंगलवार देर रात ऑटो मालिक ओमप्रकाश की आवास के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बवाल मचाया। जगह-जगह बांस-बल्ली लगाकर सड़क जाम कर दिया गया। थाने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। मौके पर चांडिल डीएसपी समेत कई अधिकारी डटे हुए हैं। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। हत्या का कारण सामने नहीं आया है।
कपाली में मृतक के घर के समीप जुटे लोग।
ओमप्रकाश तामोलिया का रहनेवाला था। वह किराये पर ऑटो चलवाता था। मंगलवार को सिदगोड़ा के बारीडीह में विवाह समारोह में शामिल होने गया। वहां से वापस घर लौटा। तामोलिया ब्रम्हानंद अस्पताल अपने रिश्तेदार को छोडऩे गया। वहां से घर वापसी के दौरान घर के पास घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ छह गोलियां दाग दी। इसके बाद भाग निकले। ओमप्रकाश को अस्पताल में दाखिल कराया गया यहां उसकी मौत हो गई। उसे पीठ में चार गोली और एक-एक गोली छाती और कनपट्टी में लगी।
आक्रोशित लोगों ने कर रखा है रोड जाम।