Move to Jagran APP

पति-पत्नी के विवाद का हुआ खौफनाक अंजाम, ऑटो चालक ने चुना मौत का रास्ता Jamshedpur News

जमशेदपुर में एक ऑटो चालक ने पत्नी से विवाद से आजिज होकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 02:32 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 11:05 AM (IST)
पति-पत्नी के विवाद का हुआ खौफनाक अंजाम, ऑटो चालक ने चुना मौत का रास्ता Jamshedpur News
पति-पत्नी के विवाद का हुआ खौफनाक अंजाम, ऑटो चालक ने चुना मौत का रास्ता Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में पति-पत्नी के विवाद का खौफनाक अंजाम सामने आया है। विवाद से आजिज होकर ऑटो चालक पति ने मौत का रास्ता चुना और अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

loksabha election banner

सिदगोड़ा थाना के विद्यापति नगर लोहरा बस्ती निवासी ऑटो चालक सुनील लोहरा ने शनिवार को खुदकुशी कर ली। पत्नी उससे अलग मानगो डिमना बस्ती में 11 महीने से रह रही थी। सुनील लोहरा के परिजनों का कहना है कि पत्नी की वजह से सुनील ऐसा कदम उठाने को वह मजबूर हुआ। दोनों ने पारिवारिक विवाद के बाद एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया था। मामला न्यायालय में विचारधीन है।

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद

आरोप है कि अलग रहने के बावजूद पत्नी परेशान करती थी। रुपये की मांग करती थी। दो दिन पहले फोन पर विवाद भी हुआ था। इसके बाद सुनील काफी तनाव में था। मौत की खबर मिलने पर पत्नी अस्पताल पहुचीं थी,लेकिन सुनील के परिजनों ने उसे पति से मिलने नहीं दिया। विरोध के कारण वह लौटकर चली गयी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.