Move to Jagran APP

बिहार के अपराधी हरीश सिंह और सुधीर दुबे के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी, सात माह से चल रहे फरार

जमशेदपुर गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुर्गे हरीश सिंह और उसके विरोधी गुट के सुधीर दुबे की गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती वारंट अदालत से जारी हो चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 02:26 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 02:26 PM (IST)
बिहार के अपराधी हरीश सिंह और सुधीर दुबे के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी, सात माह से चल रहे फरार
बिहार के अपराधी हरीश सिंह और सुधीर दुबे के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी, सात माह से चल रहे फरार

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुर्गे हरीश सिंह और उसके विरोधी गुट के सुधीर दुबे की गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती वारंट अदालत से जारी है। लेकिन अब तक दोनों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है। कोरोना काल के कारण पुलिस कुर्की जब्ती के लिए बिहार जाने से हिचक रही है। सात माह से दोनों फरार चल रहे हैं। अखिलेश सिंह के विरोधी सुधीर दुबे बिहार के बक्सर जिले के ढकाइच का निवासी हैं। हरीश सिंह बिहार के आरा का रहने वाला है। दोनों की तलाश जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना की पुलिस को भुइयाडीह गैंगवार मामले में है। हत्या, रंगदारी, आ‌र्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं। दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह का हरीश सिंह करीबी रहा है। कभी सुधीर दुबे गैंगस्टर का गुर्गा हुआ करता था। कुछ अनबन होने के बाद अब उसने जमशेदपुर में अखिलेश सिंह के सामातर अपना गैंग खड़ा कर लिया है जिसमें हर किस्म के अपराधी शामिल हैं जो गैंगस्टर को चुनौती दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर और सुधीर दुबे के बीच शब्दों के बाण चल रहे हैं। अखिलेश सिंह के गुर्गे कन्हैया सिंह और सुधीर दुबे के गुर्गे कल्लू राय के बीच 30 अप्रैल को वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी। घटना में सुधीर दुबे का गैंग अखिलेश सिंह के गुर्गों पर भारी पड़ा था। गैंग के कन्हैया सिंह समेत सात लोग घायल हो गए थे। हरीश सिंह बचकर भाग निकला था। पुलिस ने दोनों गिरोह के 29 गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रायफल, बंदूक, पिस्टल और कारतूस बरामद किया था। कन्हैया सिंह और कल्लू राय समेत सात आरोपित जेल में बंद हैं। बाकी सबकी जमानत उच्च न्यायालय से हो चुकी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.