Move to Jagran APP

डायन के नाम पर आदिवासी महिलाओं पर हो रहा अत्याचार, आदिवासी सेंगेल अभियान पांच राज्य में करेगा प्रदर्शन

डायन प्रथा के नाम पर निर्दोष आदिवासी महिलाओं के ऊपर हिंसा हत्या अन्याय अत्याचार शोषण आदि की वारदातें झारखंड और अन्य प्रदेशों के आदिवासी क्षेत्रों में लगातार जारी हैं। इसके निवारण के लिए आदिवासी सेंगेल अभियान (सेंगेल) ने राज्यपाल झारखंड को पत्र भेजा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 07:14 AM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 07:14 AM (IST)
डायन के नाम पर आदिवासी महिलाओं पर हो रहा अत्याचार, आदिवासी सेंगेल अभियान पांच राज्य में करेगा प्रदर्शन
आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मयूरभंज के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ।

जमशेदपुर, जासं। डायन प्रथा के नाम पर निर्दोष आदिवासी महिलाओं के ऊपर हिंसा, हत्या, अन्याय, अत्याचार, शोषण आदि की वारदातें झारखंड और अन्य प्रदेशों के आदिवासी क्षेत्रों में लगातार जारी हैं। इसके निवारण के लिए आदिवासी सेंगेल अभियान (सेंगेल) ने राज्यपाल, झारखंड को 30 अक्टूबर 2021 को एक पत्र भेजा है।

loksabha election banner

आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मयूरभंज के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि आदिवासी गांव-समाज को जगाने, पुलिस प्रशासन के मार्फ़त सरकार व अन्य जनमानस के सहयोग से इसकी रोकथाम के लिए सेंगेल ने पांच राज्यों में आठ नवंबर काे प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत उस दिन इन राज्यों के जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन के माध्यम से जिला के डीएम या डीसी को तथा जिला के एसपी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद डायन निवारण संबंधी ज्ञापन पत्र 10 नवंबर 2021 को विभिन्न जिलों के प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी या बीडीओ और थाना प्रभारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। सेंगेल को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से गांव-समाज, पुलिस प्रशासन और नागरिकों को जगाने, जोड़ने और डायन प्रथा के उन्मूलन में सहयोग प्राप्त होगा।

इन राज्यों में होगा धरना-प्रदर्शन

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, हजारीबाग व धनबाद।

बंगाल : पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मिदनापुर, हुगली, पूर्वी वर्धमान, पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम, मालदा, उत्तर दिनाजपुर व दक्षिण दिनाजपुर।

असम : कोकड़ाझाड़, बक्सा, चिरांग, उदालगुड़ी, डिब्रूगढ़, सुनितपुर व गोलाघाट।

बिहार : किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, बांका व भागलपुर।

ओडिशा : मयूरभंज, क्योझर, बालेश्वर, भद्रक, कटक व जाजपुर रोड।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.