चांडिल में आज दी जाएगी असुर राज महिषासुर को श्रद्धांजलि
नवरात्रि के नौ दिनों में देश में ही नहीं विदेशों में भी लोग मां दुर्गा
जासं, जमशेदपुर : नवरात्रि के नौ दिनों में देश में ही नहीं विदेशों में भी लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं, चारों ओर उल्लास का माहौल रहता है, लेकिन एक समुदाय ऐसा भी है जो नवरात्र के दिनों में दुख और शोक में डूबा रहता है। उस समाज के लोग मां दुर्गा की पूजा नहीं करते हैं बल्कि महानवमी के दिन असुर राज महिषासुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। शहर से सटे चांडिल प्रखंड के चाकुलिया में आज भी असुर राज महिषासुर को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस वर्ष भी चाकुलिया में देशज संस्कृति रक्षा मंच की ओर से शहादत दिवस समारोह का आयोजन कर रविवार को हुदुड़ दुर्गा यानि महिषासुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। इस संबंध में आयोजन समिति के कपूर टुडू (बागी) ने कहा कि सभ्य समाज में हिसा का प्रदर्शन ठीक नहीं है। पूजा के माध्यम से भी हिसा का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। सभी धर्म अहिसा और शांति का संदेश देता है। समाज में अब इस प्रकार के धारणा को समाप्त कर सामाजिक समरसता स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि असुर राज महिषासुर की हत्या छल कपट से किया गया था। हुदुड़ दुर्गा संताल समाज के राजा थे। इसलिए संताल समाज के लोग दुर्गा पूजा पर शोक मनाते हैं।