दुष्कर्म में विफल रहने पर हत्या की कोशिश, बेटी ने बचाई मां की लाज Jamshedpur News
घटना के वक्त मौके पर पहुंची महिला की बेटी ने ना सिर्फ अपनी मां की इज्जत बचाई बल्कि उसकी जान बचाने में कामयाब रही।
मनोहरपुर (संवाद सूत्र )। छोटानागरा थाना क्षेत्र के दोदरी गांव में एक 30 वर्षीय महिला के साथ उसी गांव का एक युवक ने खेत में दुष्कर्म का प्रयास किया। अपने दुष्प्रयोजन में सफल नही होने पर उसने महिला की हत्या करने की कोशिश की और पत्थर से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के वक्त मौके पर पहुंची महिला की बेटी ने ना सिर्फ अपनी मां की इज्जत बचाई बल्कि उसकी जान बचाने में कामयाब रही। घायल महिला का इलाज मनोहरपुर अस्पताल में चल रहा है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया। समय पर एम्बुलेंस नही मिलने के कारण कई घंटे तक महिला अस्पताल में छटपटाती रही। बाद में किसी तरह वाहन की व्यवस्था कर उसे राउरकेला भेजा गया।
जानकारी के अनुसार छोटानागरा थाना क्षेत्र के दोदारी गांव की एक 30 वर्षीय ग्रामीण महिला के साथ उसी गांव का एक युवक ने खेत में पहले छेड़छाड़ की। इसी क्रम में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। अपने मकसद में कामयाब नहीं होता देख युवक ने महिला को पत्थर से प्रहार कर हत्या करने का प्रयास किया।
मौके पर पहुंची बेटी, भिड़ गई युवक से
गनीमत यह रही कि मौके पर महिला की बेटी आ पहुची। वह भी युवक से भिड़ गई। बेटी के विरोध के बाद आरोपी युवक महिला को घायल कर फरार हो गया। बाद में घटना की खबर मिलने पर छोटानागरा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना महिला गुरुवार की है। बाद में घायल को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल
उक्त महिला से मारपीट कि घटना को लेकर छोटानागरा पुलिस ने उसी गांव के युवक मोटू (25) को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बावत महिला के पति ने बताया कि चूंकि वह घर पर नही था। उसकी तीस वर्षीय पत्नी अपने घर के समीप खेत में गई हुई थी। घर पर 13 वर्षीय बड़ी बेटी अकेली थी।
मां को खेत से लौटने में देर हुई तो वह मांं को खोजने खेत में गई हुई थी। वहांं पर देखा कि गांव के ही युवक मोटू ने उसकी मां के सिर को पत्थर से मारकर लहूलुहान कर दिया है।तभी बेटी ने उस युवक से प्रतिवाद करते हुए युवक को वहाँ से भागने को मजबूर कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया है।वहीं छोटानागरा पुलिस अग्रेतर कारवाई में लगी हुई है।