Move to Jagran APP

गुरु पूर्णिमा पर मध्य विद्यालय टांगराईन के प्राचार्य अरविंद कुमार तिवारी संस्कार भारती द्वारा सम्मानित

Guru Purnima गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पोटका के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन के प्राचार्य अरविंद कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया। उनका विद्यालय की सूरत बदलने के लिए संस्कार भारती ने आभार जताया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 05:29 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 05:29 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर मध्य विद्यालय टांगराईन के प्राचार्य अरविंद कुमार तिवारी संस्कार भारती द्वारा सम्मानित
उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन के प्राचार्य अरविंद कुमार तिवारी का सम्मान।

पोटका, जागरण संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पोटका के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन के प्राचार्य अरविंद कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया। उनका विद्यालय की सूरत बदलने के लिए संस्कार भारती ने आभार जताया।

loksabha election banner

कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में पूर्ण भागीदारी साथ ही साथ विद्यालय में शैक्षणिक कार्य के अलावा तैराकी प्रशिक्षण, तीरंदाजी प्रशिक्षण, नाट्य कार्यशाला, पोषण वाटिका से संबंधित कार्यक्रम, शतरंज प्रतियोगिता, स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण,योग कार्यशाला, भाषा प्रशिक्षण केंद्र, विद्यालय के छात्र छात्राओं को पर्यटन की व्यवस्था, कंप्यूटर शिक्षा,ताइकांडो प्रशिक्षण आदि की अपने स्तर से व्यवस्था कर गुरु के शाब्दिक अर्थ को सार्थक किए हैं। उनके इस कार्यकलाप को देखते हुए संस्कार भारती ने उन्हें विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के मंत्री विजय भूषण, अध्यक्ष डॉक्टर जूही समर्पिता, डॉक्टर रागिनी भूषण, कृष्णा सिन्हा, शकुंतला पाठक, डॉक्टर पूनम सहाय, अरुण झा, देवव्रत बनर्जी ,पूर्वी घोष, ग्राम शिक्षा समिति के उज्जवल कुमार मंडल के अलावे विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.