Move to Jagran APP

केजरीवाल आज आएंगे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र Jamshedpur News

जमशेदपुर में तीन दिनों तक बड़े नेताओं का जमघट लगेगा। आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल तो 15 को छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल शहर आएंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 08:36 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 03:00 PM (IST)
केजरीवाल आज आएंगे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र Jamshedpur News
केजरीवाल आज आएंगे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। झारखंड की आर्थिक राजधानी जमशेदपुर में आज से तीन दिनों तक तीन बड़े नेताओं का जमावड़ा लगने जा रहा है। इसमें दो वर्तमान मुख्यमंत्री, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। 

loksabha election banner

शुक्रवार को आप के संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमशेदपुर पहुंच कर अपने कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली से रांची आएंगे। रांची से सड़क मार्ग द्वारा संध्या सात बजे बिष्टुपुर स्थित होटल सोनेट पहुंचेंगे। अरविंद केजरीवाल होटल सोनेट मे अपने निकटतम व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। आप नेता शंभू चौधरी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल का निजी कार्यक्रम है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल जमशेदपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और दूसरे दिन यानि शनिवार को वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अरविंद केजरीवाल जमशेदपुर में आप के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिलकर अगला विधानसभा चुनाव की रणनीति भी बनाएंगे। 

केजरीवाल का जमशेदपुर से पुराना नाता

अरविंद केजरीवाल का जमशेदपुर से पुराना नाता रहा है। खड़गपुर से आइआइडी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने टाटा स्टील ज्वाइन की थी। हालांकि, बाद में कतिपय कारणों से नौकरी छोड़ दी थी। 

हेमंत करेंकरें बदलाव यात्रा

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा के तहत जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। ट्रांसपोर्ट मैदान में हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। एग्रिको मैदान में झामुमो नेताओं द्वारा बड़े पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। 

15 को करम महोत्सव में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल 15 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगे। कुड़मी सेना की ओर से रविवार 15 सितंबर को बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान में होने वाले भव्य करम महोत्सव में शामिल होने के लिए भूपेश बघेल ने हामी भर दी। भूपेश बघेल के आने से कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को पत्र मिल चुका है।

बघेल जाएंगे प्रदीप बलमुचू के घर

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर से 2.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से चलकर 3.45 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे राज्यसभा के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू के सोनारी स्थित आवास जाएंगे। इसके पश्चात कुछ देर के लिए सर्किट हाउस जाएंगे। जहां थोड़ी देर विश्राम करने के बाद करम महोत्सव में भाग लेने के लिए बिष्टुपुर जाएंगे। एक घंटे तक समारोह में भाग लेने के पश्चात सवा छह बजे वह रायपुर के लिए उड़ जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.