Move to Jagran APP

दोस्तों से मिलने दिल्ली से आए अरविंद केजरीवाल Jamshedpur News

आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल अपने पुराने सहपाठियों से मिलने जमशेदपुर पहुंचे। उनके सहपाठी अमिताभ पन्ना ने इस मिलन समारोह का आयोजन किया था।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 09:52 PM (IST)
दोस्तों से मिलने दिल्ली से आए अरविंद केजरीवाल Jamshedpur News
दोस्तों से मिलने दिल्ली से आए अरविंद केजरीवाल Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। अपने दोस्तों से मिलने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां आइआइटी खडग़पुर के उनके साथियों और टाटा स्टील में कार्यरत उनके मित्रों ने होटल सोनेट बिष्टुपुर में मिलन समारोह रखा था। उनके सहपाठी अमिताभ पन्ना ने यह समारोह आयोजित किया था। कार्यक्रम में पत्रकारों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर सख्त मनाही थी। 

loksabha election banner

केजरीवाल होटल के गेट पर उतरे और पत्रकारों से से केवल इतना कहा कि वे अपने दोस्तों से मिलने के लिए जमशेदपुर आए हैं। जमशेदपुर और झारखंड में संगठन का विस्तार उनकी प्राथमिकता में है। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और होटल में चले गए। पत्रकारों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सख्ती से रोक दिया। 

मिलने से वंचित रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

इधर, फूल-माला लेकर अरविंद केजरीवाल से मिलने और उनका स्वागत करने के लिए खड़े आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शंभु चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के इशारे पर केजरीवाल से न मिलने देने का आरोप लगाते हुए बड़ी देर तक होटल के बाहर नारेबाजी की। शंभु चौधरी ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस ने झारखंड सरकार के इशारे पर पार्टी कार्यकर्ताओं को हमारे नेता अरविंद केजरीवाल से दूर रखा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.