Move to Jagran APP

झारखंड के मंत्री सरयू राय बोले, इतनी भीड़ बता रही अर्जुन मुंडा का जनाधार Jamshedpur News

मुंडा के घर काली पूजा का भोग ग्रहण करने उमड़ी भीड़ पर मंत्री सरयू राय ने कहा क‍ि इतनी भीड़ अर्जुन मुंडा का जनाधार बता रही है। मुंडा लोगों के दिल में बसे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 09:02 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 09:02 AM (IST)
झारखंड के मंत्री सरयू राय बोले, इतनी भीड़ बता रही अर्जुन मुंडा का जनाधार Jamshedpur News
झारखंड के मंत्री सरयू राय बोले, इतनी भीड़ बता रही अर्जुन मुंडा का जनाधार Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर गए थे। उन्होंने भी काली पूजा का भोग ग्रहण किया। इस दौरान एक टीवी चैनल के पत्रकार ने जब मुंडा के घर जुटी भीड़ पर प्रतिक्रिया मांगी, तो सरयू ने कहा कि इससे यह पता चलता है कि अर्जुन मुंडा अपने क्षेत्र में कितने लोकप्रिय हैं। इससे उनके जनाधार का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

loksabha election banner

टीवी चैनलों पर उनके बयान को लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह समेत अन्य नेताओं की बयानबाजी पर सरयू ने कहा कि कोई उनके बयान को तोड़मरोड़ को चलाएगा तो क्या कह सकते हैं। वह कैसे कह सकते हैं कि अर्जुन मुंडा झारखंड या देश के सर्वमान्य नेता हैं। ऐसा उन्होंने ना कहा है, ना कह सकते हैं। हां, यह जरूर है कि मुंडा जी अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो खरसावां विधानसभा क्षेत्र, जो मुंडा जी का गृह क्षेत्र भी है, से काफी संख्या में लोग आए हैं। इस बार खंूटी लोकसभा क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग आए।

लोगों के द‍िल में बसे हैं मुंडा जी

मुंडा जी के चाहने वाले राज्य के अन्य क्षेत्र में भी हैं, तभी इतने मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा कार्यकर्ता उनके घर काली पूजा का भोग खाने आए हैं। इनका उद्देश्य सिर्फ भोग ग्रहण करना नहीं हो सकता। इनके दिल में मुंडा जी कहीं ना कहीं बसे हैं, तभी इतनी कठिनाई सहकर भी दूर-दूर से खास व आम लोग आए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.