विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर: अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में पीड़ितों से की मुलाकात, जांच पर दिया जोर

By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
Published: Wed, 01 Jul 2026 06:30 PM (IST)

पोटका प्रखंड में चार आदिवासी बच्चों की ब्रेन मलेरिया से मौत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पोटका में चार बच्चों की ब्रेन मलेरिया से मौत।

  2. अर्जुन मुंडा ने सदर अस्पताल में मरीजों का हाल जाना।

  3. रोकथाम, जांच और जन जागरूकता पर दिया जोर।

संवाद सूत्र, पोटका। पोटका प्रखंड में चार दिनों के भीतर चार आदिवासी बच्चों की ब्रेन मलेरिया से हुई मौत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सदर अस्पताल पहुंचकर ब्रेन मलेरिया से पीड़ित मरीजों का हालचाल जाना।

मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का लिया जायजा

इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों से मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। अर्जुन मुंडा ने पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए चिकित्सकों से समुचित उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Arjun Munda 1

जांच और इलाज की हो उचित व्यवस्था

उन्होंने कहा कि पोटका में ब्रेन मलेरिया से चार बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को युद्धस्तर पर रोकथाम, जांच और उपचार की व्यवस्था करनी चाहिए।

Arjun Mundaa

जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक मलेरिया जांच अभियान, दवा वितरण, मच्छर नियंत्रण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर: 4 बच्चों की मौत के बाद विभाग अलर्ट; 108 डॉक्टरों की टीम घर-घर करेगी सर्वे

यह भी पढ़ें- DD Bar मर्डर केस: हिमांशु की हत्या पर गरमाई सियासत, भाजपा ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया एलान