Move to Jagran APP

अर्जुन मुंडा ने रघुवर सरकार को कठघरे में खड़ा किया

जेएनएन, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रह चुके भाजपा के नेता अर्जुन मुंडा ने झारखंड में चल रही अपनी ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 09:00 AM (IST)
अर्जुन मुंडा ने रघुवर सरकार को कठघरे में खड़ा किया
अर्जुन मुंडा ने रघुवर सरकार को कठघरे में खड़ा किया

जेएनएन, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रह चुके भाजपा के नेता अर्जुन मुंडा ने झारखंड में चल रही अपनी ही पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। शुक्रवार को अर्जुन मुंडा पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कम दूरी और कम छात्र संख्या को आधार बनाकर बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों का विलय कर दिया। तर्क दिया गया कि इन सरकारी विद्यालयों में बच्चे बहुत कम आते थे, लेकिन राज्य सरकार को यह जानना चाहिए कि आखिर स्कूलों में बच्चे क्यों नहीं आ रहे। स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए और क्या बेहतर उपाय किए जा सकते हैं। राज्य सरकार को पहले शिक्षण व्यवस्था ठीक करनी चाहिए, उसके बाद इस तरह का कदम उठाना चाहिए था।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार को हमेशा अच्छा काम करना चाहिए। जिससे सरकार में जनता का विश्वास बढ़े। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल आजसू के बगावती तेवर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि बातचीत के माध्यम से व्यवस्था के अंदर अपना पक्ष रखना चाहिए। हालांकि उन्होंने दावा किया कि 2019 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को अभी से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। मालूम हो कि झारखंड में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को मर्ज कर दिया गया है। घर से स्कूल की दूरी बढ़ जाने के कारण कई क्षेत्रों में बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। यही नहीं कई गांवों में ग्रामीण समानांतर स्कूल भी चलाने लगे है। पिछले दिनों खुद भाजपा के सांसदों ने भी सरकार के इस फैसले को गलत ठहराया था। सांसदों का कहना है कि क्षेत्र में जनता सरकार के इस कदम का विरोध कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.