खेलो इंडिया में टाटा तीरंदाजी अकादमी के तीन कैडेट का चयन
टाटा तीरंदाजी अकादमी के श्रेय भारद्वाज, सानिया शर्मा और कोमलिका का चयन खेलो इंडिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए किया गया है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा तीरंदाजी अकादमी के श्रेय भारद्वाज, सानिया शर्मा और कोमलिका बारी सहित कुल सात तीरंदाजों का चयन खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में किया गया है। इन खिलाड़ियों को चयन ओलिंपिक 2020, 2024, 2028 के लिए किया गया है। भारत सरकार ने इन खिलाड़ियों को भविष्य में ओलिंपिक खेलों में मेडल के उम्मीद को देखते हुए किया है। योजना के तहत चुने गए खिलाड़ियों को खिलाड़ियों को खेलकूद सामग्री के साथ-साथ वित्तीय अनुदान भी दिया जाएगा। सरकार की प्रत्येक खिलाड़ी के लिए पाच लाख रुपए खर्च करने की योजना है। हालाकि इस कार्यक्त्रम में शामिल प्रशिक्षकों ने पाच लाख की राशि को कम बताया है। मालूम हो कि इस कार्यक्त्रम के तहत खिलाड़ियों को आवश्यकता के मुताबिक विदेशों में भी प्रशिक्षण की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। झारखंड खिलाड़ी। रिकर्व - कोमलिका बारी, सानिया शर्मा, श्रेय भारद्वाज (तीनों टाटा तीरंदाजी एकेडमी), रीता सवैया (किरीबुरु) और गोरा हो (सरायकेला)। कंपाउंड में वर्ग में सबिता कुमारी और बबिता कुमारी का चयन किया गया है।