Move to Jagran APP

जमशेदपुर, बोकारो व रांची में जल्द होगी राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप

केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र लिख कहा है कि तीरंदाजी के सामान में लगने वाली कस्टम ड्यूटी माफ की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 06:15 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 06:15 AM (IST)
जमशेदपुर, बोकारो व रांची में जल्द होगी राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप
जमशेदपुर, बोकारो व रांची में जल्द होगी राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) : जमशेदपुर, रांची व बोकारो में जल्द ही झारखंड तीरंदाजी संघ राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। यह जानकारी भारतीय तीरंदीज संघ के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी।

prime article banner

जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को आयोजित राज्य तीरंदाजी संघ की बैठक में राज्य भर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य के कोने-कोने में तीरंदाजी को पहुंचाना है। इसके लिए भारतीय तीरंदाजी संघ तथा राज्य तीरंदाजी संघ हर संभव मदद करने को तैयार है। हमें न सिर्फ अच्छे खिलाड़ी तैयार करने हैं, बल्कि अच्छे कोच भी बनाने है। यदि कोच प्रशिक्षित होगा तो खिलाड़ी खुद तैयार हो जाएंगे। क्योंकि कोच खिलाड़ियों की छोटी से छोटी गलतियों को पहचान कर उसे दूर करने में खिलाड़ियों की मदद कर सकेगा। इसके अलावा प्रशिक्षकों से उनकी समस्याएं भी पूछी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र लिख कहा है कि तीरंदाजी के सामान में लगने वाली कस्टम ड्यूटी माफ की जाएगी। ताकि खिलाड़ी सस्ते दर पर तीरंदाजी के सामान हासिल कर पाएं। जिला स्तर पर तीरंदाजी को बढ़ावा देना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। छोटे-छोटे प्रायोजक खोजना होगा, ताकि जमीनी स्तर पर तीरंदाजी का विकास हो सके। सभी जिला में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र विकसित करना होगा। इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

जेआरडी स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में अभ्यास कर निकले कई अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज : जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स स्थित आर्चरी ग्राउंड में अभ्यास कर दीपिका कुमार, झानू हांसदा, कोमलिका व सौरव आदि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई तीरंदाजों ने अपना नाम रोशन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.