तीरंदाजों से उम्मीद, ओलंपिक में लाएं पदक : राज्यपाल
जेआरडी स्पोट़र्स परिसर में सोमवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने चांसलर ट्रॉफी का उद्घाटन किया। इसके तहत आज व कल विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जेआरडी स्पोट़र्स परिसर में सोमवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने चांसलर ट्रॉफी का उद्घाटन किया। उद़घाटन अवसर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उनहोंने कहा कि खेलों के हर क्षेत्र में झारखंड में असीम संभावनाएं है। यहां तक कि हर घर से खिलाड़ी निकल सकते हैं। जरूरत प्रतिभाओं को सामने लाने की है। संघर्ष से ही सफलता मिलती है। इसलिए खेलभावना के साथ संघर्ष के लिए हर पल तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले ओलंपिक खेलों में झारखंड के तीरंदाज गोल्ड मेडल जरूर लाएंगे और प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन करेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि हर साल सालाना खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करें। सरकार भी पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर पूरा ध्यान है और सरकार इस दिशा में काफी आगे भी बढ़ चुकी है।
कोल्हान विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 21 व 22 जनवरी को तीरंदाजी व मुक्केबाजी की चांसलर ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सात विश्वविद्यालय की टीमें भाग ले रही है। उद़घाटन समारोह में कोल्हान विश्वविद़यालय की कुलपति डॉ शुक्ला मोहांति, प्रतिकुलपति प्रोफेसर रणजीत कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. एसएन सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. टीसीके रमण, कुलानुशासक डॉ. एके झा, डॉ आरके चौधरी सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया।
उद्घाटन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। इसके पूर्व रविवार को कोल्हान विश्वविद़यालय की उच्च स्तरीय टीम ने आयोजन स्थल जेआरडी स्पोट़र्स कांप्लेक्स पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था।