Move to Jagran APP

Archery: एशियाई तीरंदाजी के लिए अंकिता, दीपिका व जयंत ने भारतीय टीम में बनाई जगह

Archery. टाटा स्टील के जयंत तालुकदार टाटा तीरंदाजी अकादमी की पूर्व कैडेट दीपिका कुमारी व वर्तमान कैडेट अंकिता भकत ने भारतीय तीरंदाजी टीम में जगह बना ली है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 12:39 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 12:39 PM (IST)
Archery: एशियाई तीरंदाजी के लिए अंकिता, दीपिका व जयंत ने भारतीय टीम में बनाई जगह
Archery: एशियाई तीरंदाजी के लिए अंकिता, दीपिका व जयंत ने भारतीय टीम में बनाई जगह

जमशेदपुर, जासं। टाटा स्टील के जयंत तालुकदार, टाटा तीरंदाजी अकादमी की पूर्व कैडेट दीपिका कुमारी व वर्तमान कैडेट अंकिता भकत ने भारतीय तीरंदाजी टीम में जगह बना ली है। भारतीय टीम बैंकाक में 18 अक्टूबर से आयोजित होने वाली एशियाई तीरंदाजी चैंप‍ियनशिप में भाग लेगी। पुणे में आयोजित चयन ट्रायल में तीनों खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में स्थान पक्का किया।

loksabha election banner

भारत की शीर्ष रैंकिंग की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने इसी साल जुलाई में कोरिया की 18 साल की आन सान के खिलाफ सीधे सेटों में शिकस्त के साथ 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों की परीक्षा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। क्वालीफाइंग दौर में चौथे स्थान पर रही दीपिका को दूसरी वरीय खिलाड़ी के खिलाफ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिन्होंने 6-0 से आसान जीत दर्ज की। बर्लिन में संपन्न विश्व कप के चौथे चरण में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली आन सान ने पहले सेट में दीपिका को सिर्फ एक अंक से पछाड़ा था। महिला तीरंदाजी टीम पहले ही ओलंपिक से बाहर हो चुकी है।

पुरुष र‍िकर्व तीरंदाजी से आस

जयंत तालुकदार।

उधर, भारतीय टीम को पुरुष रिकर्व तीरंदाजी से काफी आस है। ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने इसी साल जून में नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर 2005 के बाद पहली बार विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 का कोटा हासिल करने के एक दिन बाद तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की भारतीय तिकड़ी ने शूटऑफ में 29.28 से जीत दर्ज की थी। मैड्रिड में 2005 में भारतीय टीम में राय, जयंत तालुकदार और गौतम सिंह थे, जो फाइनल में कोरिया से 232.244 से हार गए थे।  

अंक‍िता भकत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.