Move to Jagran APP

SPORTS : स्वर्णपरी दीपिका ने दिलाया टोक्यो ओलंपिक का टिकट, सीएम रघुवर दास और मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी शुभकामनाएं Jamshedpur News

SPORTS. बैंकाक में 21वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की महिला रिकर्व स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने से मिला कोटा।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 02:49 PM (IST)
SPORTS : स्वर्णपरी दीपिका ने दिलाया टोक्यो ओलंपिक का टिकट, सीएम रघुवर दास और मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी शुभकामनाएं Jamshedpur News
SPORTS : स्वर्णपरी दीपिका ने दिलाया टोक्यो ओलंपिक का टिकट, सीएम रघुवर दास और मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी शुभकामनाएं Jamshedpur News

जमशेदपुर,जासं। Archery बैैंकाक में चल रही 21वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की महिला रिकर्व स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही दीपिका कुमारी ने 2020 टोक्यो खेलों का व्यक्तिगत ओलंपिक वर्ग में भारत का स्थान पक्का कर दिया।

loksabha election banner

इस महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन से तीन व्यक्तिगत स्थान हासिल किए जा सकते थे और भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें शीर्ष वरीय दीपिका और छठी वरीय अंकिता ने अंतिम चार में पहुंची। उल्लेखनीय है कि दीपिका के प्रदर्शन से भारत महिला वर्ग में भी ओलंपिक खेलने का हकदार बन चुका है। हालांकि ओलंपिक के पहले होने वाले राष्ट्रीय चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ही ओलंपिक खेलने का मौका दिया जाएगा।

भारत का यह तीसरा ओलंपिक कोटा

तीरंदाजी में भारत का यह तीसरा ओलंपिक कोटा है, इससे पहले तरूणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरुष रिकर्व टीम ने साल के शुरू में विश्व चैंपियनशिप में कोटा हासिल किया था। मिश्रित स्पद्र्धा में दीपिका कुमारी और अतनु दास पहले ही ओलंपिक के लिए सीट रिजर्व कर लिया है। 

फाइनल में अंकिता को हरा दीपिका ने साधा स्वर्ण पर निशाना

रिकर्व तीरंदाजी की महिला वर्ग के फाइनल में दीपिका का मुकाबला अपने ही देश की अंकिता भकत से था। दीपिका ने अंकिता को 27-24, 27-26, 27-26 से पराजित कर स्वर्ण पर निशाना साधा। अंकिता भगत को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। दीपिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया की नूर अफीसा अब्दुल को 7-2, ईरान की जहरा नेमाती को 6-4 और स्थानीय तीरंदाज नरीसारा खुनहिरानचाइयो को 6-2 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना एनगुएट से होगा। अंकिता ने हांगकांग की लाम शुक चिंग एडा को 7-1, वियतनाम की एनगुएन थि फुयोंग को 6-0 और कजाखस्तान की अनास्तासिया बानोवा को 6-4 से मात दी। भारतीय तीरंदाजी संघ पर प्रतिबंध के कारण दीपिका, अंकिता और लैशराम बोम्बायला देवी की भारतीय तिकड़ी तटस्थ ध्वज के अंतर्गत प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। 

मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दीपिका और अंकिता को शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि बिटिया ने झारखंड और देश का  नाम रोश किया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.