Move to Jagran APP

गम्हरिया के अमित ने एक सेकेंड में 10 पंच मार तोड़ा ब्रूस ली का रिकार्ड

Martial arts. अमित मोदक (20) ने एक सेकेंड में 10 पंच मार कर विश्व कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले यह कीर्तिमान मार्शल आर्ट्स के बादशाह कहे जाने वाले ब्रूस ली के नाम था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 12:44 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 12:44 PM (IST)
गम्हरिया के अमित ने एक सेकेंड में 10 पंच मार तोड़ा ब्रूस ली का रिकार्ड
गम्हरिया के अमित ने एक सेकेंड में 10 पंच मार तोड़ा ब्रूस ली का रिकार्ड

जमशेदपुर [अभय लाभ]। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया के अमित मोदक (20) ने एक सेकेंड में 10 पंच मार कर विश्व कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले यह कीर्तिमान मार्शल आर्ट्स के बादशाह कहे जाने वाले ब्रूस ली के नाम था, उन्होंने एक सेकेंड में 9 पंच ही मारा था। इस उपलब्धि को वल्र्ड रिकॉर्ड को संयोजित करने वाली संस्था, हाई रेंज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड ने अपने नवीनतम संस्करण में शामिल किया है।

loksabha election banner

अमित वाणी विद्या मंदिर रोड स्थित आदर्शनगर निवासी अशोक मोदक का पुत्र है। वर्तमान में वे जिडोकवन ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष हैं एवं खिलाडिय़ों को निश्शुल्क प्रशिक्षण भी देते हैं। स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अमित मोदक के हुनर को पहचानते हुए उनको झारखंड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

रिकार्ड में पहला भारतीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी

अमित मोदक ने मार्शल आर्ट में विश्व रिकॉर्ड बनाकर विश्व के पहले मार्शल आर्ट खिलाड़ी बने जो सबसे तेज पंच मार सकते हैं। यह रिकॉर्ड अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी के नाम नहीं था। जितनी भी रिकॉर्ड थे सभी विदेशी खिलाडिय़ों के नाम थे। इससे पहले हाई रेंज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, सानिया मिर्जा जैसी नामचीन हस्तियों का नाम दर्ज है। अमित की इस उपलब्धि पर कोच दीपेश सिंह तथा स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.