Move to Jagran APP

याद किए गए झारखंड आंदोलन के अगुवा, सभी दलों ने निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Jamshedpur News

झारखंड आंदोलन के अगुवा निर्मल महतो को शहादत दिवस पर याद किया गया। सभी दलों के नेताओं ने समाधि पर फूल चढ़ाए और झारखंड के लिए बलिदान को याद किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 11:02 AM (IST)
याद किए गए झारखंड आंदोलन के अगुवा, सभी दलों ने निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Jamshedpur News
याद किए गए झारखंड आंदोलन के अगुवा, सभी दलों ने निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुवा शहीद निर्मल महतो का 32वां शहादत दिवस गुरुवार को मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही श्रद्धांजलि देने का दौरा शुरू हुआ जो लगातार जारी रहा। श्रद्धांजलि देने में दलीय दीवार टूट गई। सभी दलों के छोटे-बड़े नेता पहुंचे और माल्यार्पण कर अलग राज्य की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया।

loksabha election banner

निर्म्रल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व अन्य।

जमशेदपुर के उलियान कदमा में झामुमो के दिग्गज नेता सुबह से ही पहुंचने लगे। निर्मल महतो को बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा आजसू, झामुमो, जदयू व कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, आस्तिक महतो, झामुमो विधायक चंपई सोरेन, भाजपा विधायक लक्ष्मण टुडू शामिल रहे।

निर्म्रल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां  व अन्य।

शहीद निर्मल महतो को मिले झारखंड रत्न:  शैलेन्द्र महतो

जदयू के वरीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चमरिया गेस्ट हाउस के समीप शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर शैलेन्द्र महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो एक कुशल नेतृत्वकर्ता, सामाजिक नेता एवं आंदोलनकारी थे। उन्होंने झारखंड अलग राज्य के लिए बड़ा-बड़ा आंदोलन किया। इस आंदोलन के दौरान शहीद हो गए।  आज शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत शत नमन करता हूं। झारखंड निर्माण में निर्मल दा के नेतृत्व और योगदान के लिए सभी झारखंडवासी हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्हें झारखं रत्न मिलना चाहिए। मौके पर मुख्यरूप से मानिक चंद महतो, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान महासचिव कौशल कुमार, प्रदेश सचिव बीएन सिंह,प्रदेश सचिव ममता कुमारी, युवा मोर्चा  जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, दिनेश गोराई,कौशलेन्द्र कुमार, सावन मुखी, शैलेन्द्र महतो (छोटे) मौजूद थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.