Arnab Goswami. अखिल झारखंड छात्र संघ ने किया महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन Jamshedpur News
All Jharkhand Students Union.अखिल झारखंड छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के तरीके की निंदा की गई।
जमशेदपुर, जासं। अखिल झारखंड छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के तरीके की निंदा की गई।
मौके पर हेमंत पाठक ने कहा कि अर्णव गोस्वामी पर जिस तरह से कार्रवाई हुई वह पूरी तरह से गलत है। वह व्यक्ति सही बोलने की हिम्मत रखता है तथा हिंदुत्व की बात को मजबूती के साथ रखता है। इस तरह का आपातकाल भारत बर्दास्त नहींं करेगा। हमारे बुजुर्गों ने आपातकाल देखा था। उद्धव ओर सोनिया की सरकार ने फिर एक बार आपातकाल दिखाने का प्रयास किया। आजसू छात्र संघ राष्ट्रपति महोदय से मांग करता है कि महाराष्ट्र में शीघ्र राष्ट्रपति शासन लगाया जाए क्योंकि वह लोकतंत्र की हत्या और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
ये रहे मौजूद
मौके पर प्रदेश सचिव दीपक पांडेय , सोनू सिंह, राजेश महतो, गौतम सिंह, साहेब बागति, पंकज गिरी, रमेश कुमार, विक्की कुमार, सुनील कुमार, पवन यादव, सुजीत उरांव, रौशन कुमार, विराज पांडेय आदि उपस्थित थे।