जमशेदपुर के धतकीडीह के ऑल इंडिया नातिया मुशायरा, जुटेंगे देश के नामचीन शायर Jamshedpur News
झारखंड के जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा 14 अक्टूबर को होगा। इसमें देश के नामचीन शायर शिरकत करेंगे।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा 14 अक्टूबर को होगा। हाजी मो. मुख्तार ने बताया कि रात नौ बजे शुरू होने वाले इस मुशायरे में महबूब हाशमी, एजाजुर रब अरशी, हलीम हाजिक, दिलबर शाही, मुबारक हुसैन मुबारक, हबीबउल्लाह फैजी, जफर अकील, नसीम सहर गयावी, नदीम रजा फैजी, कोयल लखनवी, इलयास फैजी, हसन रजा अतहर, तबीब आलम तबीब, हसमत रजा साहिल, मुजाहिद हुसैन मुजाहिद, लियाकत मेहदी और फरहत मधूपुरी आदि शायर आएंगे। इसी दिन सुबह नौ बजे से 12 बजे तक धतकीडीह सेंटर मैदान में महिलाओं की इस्लाह कांफ्रेंस होगी।
कुल शरीफ 15 अक्टूबर को
हाजी मो. मुख्तार ने बताया कि 13 अक्टूबर से शुरू होने वाले अल्लामा अरशदुल कादरी के उर्स में कुल शरीफ 15 अक्टूबर को सुबह साढ़े चार बजे होगा। शाम को चादरपोशी होगी। इसी दिन रात को छात्रों को दस्तार बांधी जाएगी। 11 छात्रों को फजीलत, आठ को हिफ्ज और 32 किरात के छात्रों की दस्तारबंदी होगी। 13 अक्टूबर को सबसे पहले सुबह नौ बजे से 11 बजे तक किरत और लेख की प्रतियोगिता होगी। 11 बजे से शाम चार बजे तक नात और तकरीर की प्रतियोगिता होगी।