भुवनेश्वर-नई दिल्ली विशेष ट्रेन से आए सभी 10 यात्री क्वारंटाइन Jamshedpur News
गुरुवार को टाटानगर से दिल्ली जाने के लिए 93 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था जबकि 91 यात्री ही टाटानगर स्टेशन पहुंचे।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। भुवनेश्वर-नयी दिल्ली कोविड 19 एसी स्पेशल से गुरुवार की शाम दस यात्री भुवनेश्वर से टाटानगर स्टेशन पहुंचे। गुरुवार को टाटानगर से दिल्ली जाने के लिए 93 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था, जबकि 91 यात्री ही टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे।
ट्रेन के आने के बाद वे ट्रेन में सवार हो गए। टाटानगर आने वाले यात्रियों में तीन रांची के, दो आदित्यपुर के, एक पुरुलिया व चार टाटानगर के थे। रांची, आदित्यपुर व पुरुलिया के यात्रियों ने अपने खुद के वाहन की व्यवस्था की थी। सभी ई पास लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। जबकि टाटानगर के चार यात्रियों को जिला प्रशासन अपने साथ जुगसलाई स्थित महेश्वरी भवन क्वांरटाइन के लिए ले गए।
स्टेशन से निकलने से पहले ही सभी दस यात्रियों के मोबाइल पर सुरक्षा एप डाउनलोड जिला प्रशासन के अधिकारियों को कराया ताकि जीपीएस सिस्टम के माध्यम से क्वारंटाइन में गए यात्रियों पर जिला प्रशासन की नजर रहे। ट्रेन के आने व यात्रियों को ट्रेन में बैठाने से लेकर आने वाले यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाने तक टाटानगर एरिया मैनेजर विकास कुमार, सीआई शंकर झा, संतोष कुमार, स्टेशन उप अधीक्षक एसके पति सहित पूरा रेल महकमा मौजूद थे। यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश व बाहर निकालते समय थर्मल स्कैङ्क्षनग भी रेल अधिकारियों व जिला प्रशासन की देखरेख में की गई।
53 दिनों के बाद दूसरी बार टाटानगर स्टेशन पहुंची यात्रियों से भरी ट्रेन
लॉकडाउन के 53 दिनों के बाद दूसरी बार भुवनेश्वर से टाटानगर यात्रियों से भरी एसी स्पेशल ट्रेन पहुंची। यह ट्रेन का परिचालन अब लगातार 20 मई तक होगा। ट्रेन के दूसरे दिन स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही पूरी तैयारी की गई थी। स्टेशन परिसर की बार बार साफ सफाई की जा रही थी। एक यात्री स्टेशन में प्रवेश कर रहा है तो मुख्य द्वार के पास पूरी तरह से सफाई की जा रही है। वहीं भुवनेश्वर से ट्रेन के आने व यात्रियों के स्टेशन से निकलने के बाद स्टेशन को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।
ट्रैक में ट्रैफिक कम, फिर भी 52 मिनट विलंब से पहुंची ट्रेन
ट्रेन का परिचालन पिछले 53 दिनों से बंद है। ट्रैक पर ट्रैफिक का दबाव भी नहीं है। इसके बावजूद भुवनेश्वर-नयी दिल्ली कोविड 19 एसी स्पेशल ट्रेन गुरुवार को दूसरे दिन भी करीब 52 मिनट विलंब से टाटानगर स्टेशन पहुंची। ट्रेन के विलंब से टाटानगर स्टेशन में पहुंचने से यात्री तो परेशान रहे। उसके साथ रेल अधिकारी भी परेशान दिखे।
बिना हाथ धोए ही प्रवेश कर गए यात्री टाटानगर स्टेशन
टाटानगर स्टेशन के बाहर रेलवे ने हैंडवास मशीन लगाया है। ताकि जो भी यात्री स्टेशन में प्रवेश करे। वह हाथ धोने के बाद ही स्टेशन के अंदर जाए। लेकिन टाटानगर स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार के बाहर रखे हैंडवास समाप्त हो चुका था। इस कारण कई यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बुधवार के पहली ट्रेन आने के कारण हैंड सैनिटाइजर को लेकर एक सफाई कर्मी को मुख्य द्वार पर खड़ा किया गया था। लेकिन गुरुवार को यह व्यवस्था भी नहीं थी। टाटानगर स्टेशन में न्यूज कवरेज करने गए मीडिया को स्टेशन परिसर में प्रवेश करने से आरपीएफ के अधिकारियों ने रोक दिया।
बेटी को रांची से लेने पहुंचा परिवार
रांची निवासी शाहिद अख्तर की बेटी भुवनेश्वर स्थित गांधी इंजीनियङ्क्षरग कालेज में पढ़ती है। लॉकडाउन के दौरान वह भूवनेश्वर में फंस गई थी। ट्रेन का परिचालन शुरु होते ही शाहिद अख्तर की बेटी टाटानगर स्टेशन पहुंची। जिसे लेने के लिए शाहिद अख्तर प्राइवेट वाहन से टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। शाहिद पास लेकर टाटानगर पहुंचे थे। बेटी की जांच टाटानगर स्टेशन में कराने के बाद वे उसे लेकर रांची लौट गए।