Move to Jagran APP

डकैती में 10 वर्ष की सजा काट निकला था अखिलेश का गुर्गा अमरजीत, फिर गया जेल Jamshedpur News

Jamshedpur Crime. कन्हैया सिंह और सुधीर दुबे गैंग के बीच हुई गोलीबारी मामले में अखिलेश गिरोह के गुर्गे अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:18 AM (IST)
डकैती में 10 वर्ष की सजा काट निकला था अखिलेश का गुर्गा अमरजीत, फिर गया जेल Jamshedpur News
डकैती में 10 वर्ष की सजा काट निकला था अखिलेश का गुर्गा अमरजीत, फिर गया जेल Jamshedpur News

जमशेदपुर,जासं। सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने 29 अप्रैल को भुइयांडीह में हुए अखिलेश सिंह के गुर्गे कन्हैया सिंह और सुधीर दुबे गैंग के बीच हुई गोलीबारी मामले में अखिलेश गिरोह के गुर्गे अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद बोकारो में अपनी नानी के घर फरारी काट रहा था। अमरजीत बिरसानगर थाना क्षेत्र का  निवासी है।

prime article banner

विगत वर्ष मई में वह डकैती मामले में 10 वर्ष की सजा काटकर जेल से निकला था। आदित्यपुर में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के भी मुकदमे दर्ज है। उसकी मुलाकात जेल में अखिलेश सिंह के गुर्गे हरीश सिंह के साथ हुई थी। भुइयांडीह गैंगवार में कन्हैया सिंह के सात साथी घायल हो गए थे। गैंगवार मामले में सीतारामडेरा थाना की पुलिस दोनों गिरोह के 33 सदस्‍योंको गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

ताबड़तोड़ फायरिंग से सहम उठा था इलाका

30 अप्रैल की  रात 11 बजे अपराधियों ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयाडीह पटेलनगर डीएवी स्कूल रोड पर  ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुर्गे कन्हैया सिंह, अंशु चौहान, विक्रम, राजकुमार, सोमनाथ सिंह और सचिन घायल हो गए थे। इस घटना के पीछे कभी अखिलेश सिंह के करीबी रहे सुधीर दुबे गिरोह की संलिप्तता सामने आई थी। गोली मारने वालों में सुधीर, सूरज, राजीव राम, राजा और कल्लू राय का नाम सामने आया था। कल्लू राय नीतिबाग कॉलोनी में किराये पर रहता है।  कन्हैया सिंह बागबेड़ा प्रधान टोला का निवासी है। अंशु चौहान उसका भतीजा है। 

दुमका जेल में बंद है अखिलेश सिंह

अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद है। उसकी हत्या के लिए उसके ही गुर्गे रहे सुधीर दुबे ने नागालैंड से अत्याधुनिक हथियार की खरीदी है। ऐसी जानकारी जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने परसुडीह थाना की पुलिस को पूछताछ में रिमांड के दौरान जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लिया। इसका नतीजा गैंगवार के रूप में सामने आया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.