Move to Jagran APP

Kolhan Jharkhand Election Result 2019 आजसू फैक्टर भी ले डूबा भाजपा को Jamshedpur News

Kolhan Jharkhand Election Result 2019. कोल्हान के चुनाव परिणाम नजर दौड़ाएं तो कई सीटों पर आजसू व भाजपा को मिले मतों से कम मत पाकर महागठबंधन प्रत्याशी विजयी रहे।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 09:31 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 10:36 PM (IST)
Kolhan Jharkhand Election Result 2019 आजसू फैक्टर भी ले डूबा भाजपा को Jamshedpur News
Kolhan Jharkhand Election Result 2019 आजसू फैक्टर भी ले डूबा भाजपा को Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। Kolhan Jharkhand Election Result 2019 विधानसभा चुनाव में यदि नतीजों की बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हठधर्मिता के कारण ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी के साथ उसका गठबंधन न हो पाना भी हार का बड़ा करण बना। यदि हम सिर्फ कोल्हान के ही चुनाव परिणाम नजर दौड़ाएं तो कई सीटों पर आजसू व भाजपा को मिले मतों से कम मत पाकर महागठबंधन प्रत्याशी विजयी रहे। 

loksabha election banner

घाटशिला से झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन को जीत दिलाने में भी इसी फैक्टर ने काम किया। यहां दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी लखन चंद्र मार्डी को 56807 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर आजसू प्रत्याशी डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू रहें। उन्हें 31910 मत प्राप्त हुए। यदि यहां आजसू व भाजपा का गठबंधन होता तो घाटशिला सीट भाजपा बड़े अंतर से जीत जाती। क्योकि दोनों का मिले मत 88717 होते। रामदास को 63531 मत मिले। उन्होंने 6724 मतों से विजय हासिल की। 

वहीं जुगसलाई सीट के परिणाम को देखा जाए तो यहां भी भाजपा व आजसू को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 

 जमशेदपुर पश्चिम में वर्ष 2000 से कभी भी लगातार नहीं जीता कोई

 झारखंड विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन संख्या 49 जमशेदपुर पश्चिम में वर्ष 2000 के बाद यह रिकार्ड है कि इस सीट पर किसी भी पार्टी का विधायक लगातार अपनी दूसरी बार विधायक नहीं बन सकता है।

इस सीट पर वोटरों का मिजाज ऐसा है कि जो विधायक जनता की नजर और विकास के कार्यो में खरे नहीं उतरे, जनता ने उन्हें बदल दिया। इससे पहले केवल मृगेंद्र प्रताप सिंह ही एकमात्र ऐसे उम्मीदवार हैं जो वर्ष 1995 और वर्ष 2000 में लगातार दो बार चुनाव जीते। इसके बाद से ही हर बार भाजपा और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एक-एक कार्यकाल में जीतते रहे हैं।

इस सीट पर वर्ष 2005 में पहली बार भाजपा के टिकट पर प्रत्याशी सरयू राय ने चुनाव लड़ा और 47428 मत से जीते और कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता को (34733 मत) को 12 हजार 695 मतों से हरा दिया। वहीं, वर्ष 2009 में कांग्रेस की सीट से बन्ना गुप्ता (55638 मत) ने बाजी मारी। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी सरयू राय (52341 मत) को 3297 मतों से हरा दिया। जबकि 2014 में सरयू राय (95346 मत) ने फिर जीत का स्वाद चखा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता (84829 मत) को 10 हजार 517 मतों से हरा दिया। एक बार फिर बन्ना गुप्ता ने इस सीट पर बाजी मार कर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को लगभग 22 हजार मतों से हरा दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.