Move to Jagran APP

CAA और NRC के विरोध में AIDSO ने निकाली रैली, डीसी ऑफ‍िस के सामने प्रदर्शन Jamshedpur News

CAA और NRC के विरोध में पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्‍यालय जमशेदपुर में डीसी ऑफ‍िस के समक्ष ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्‍टूडेंट आर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) ने प्रदर्शन क‍िया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 11:27 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 10:05 AM (IST)
CAA और NRC के विरोध में AIDSO ने निकाली रैली, डीसी ऑफ‍िस के सामने प्रदर्शन Jamshedpur News
CAA और NRC के विरोध में AIDSO ने निकाली रैली, डीसी ऑफ‍िस के सामने प्रदर्शन Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (CAA)और नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटीजन बिल (NRC)के खिलाफ सभा और प्रदर्शन का दौर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में जारी है। इस कड़ी में शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्‍यालय जमशेदपुर में डीसी ऑफ‍िस के समक्ष ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्‍टूडेंट आर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) ने प्रदर्शन क‍िया।

loksabha election banner

प्रदर्शन के पूर्व साकची स्थित आमबगान में प्रदर्शनकारी जमा हुए और रैली की शक्‍ल में डीसी ऑफ‍िस पहुंचे। यहां अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने के बाद डीसी ऑफ‍िस में ज्ञापन सौंपा। संगठन का मानना है कि नया कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ है और इसे लाने के पीछे सरकार की मंशा सही नहीं है। सरकार देश को बांटने की साजिश कर रही है। 

हो चुकी हैं दो बड़ी सभाएं

प्रदर्शन में शामिल ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्‍टूडेंट आर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ता।

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग संगठनों के बैनर तले विरोध में सभाा हो चुकी है। गुरुवार को  आल इंडिया माइनारिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट की सभा को बिहार के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने भी संबोधित किया था। सभा में संगठन के अध्यक्ष बाबर खान और पेश इमाम मौलाना सैयद मोहम्मद हसन मौजूद थे। शुक्रवार को गांधी मैदान में संविधान बचाओ संघर्ष समिति की सभा हुई थी।  सभा को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अबूबकर ने संबोधित किया था और  आरोप लगाया था कि एनआरसी लागू करने के पीछे सरकार की मंशा वास्तविक मुद्दों से भटकाने की है। 

जुम्‍मे की नमाज के बाद किया था विरोध

गोलमुरी में जुम्‍मे की नमाज के बाद एनआरसी का विरोध शुक्रवार को किया गया था।  मुन्ना इब्राहिम के कार्यक्रम की अगुवाई की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.