Move to Jagran APP

प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी कर ली खुदकशी

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना में प्रेमी के बाद महिला ने भी फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 03:17 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 03:17 PM (IST)
प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी कर ली खुदकशी
प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी कर ली खुदकशी

जेएनएन,जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड बालेश्वर पथ की गीता देवी (40) का शव घर में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक उसने खुदकशी की है। वह झाडू़पोछा का काम करती थी। उसके घर में प्रेमी मंटू गोराई उर्फ लुलू (28) ने एक सितंबर की सुबह फांसी लगा खुदकशी कर ली थी। वह उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर एक का रहनेवाला था। वह गीता देवी के घर में ही उसके साथ रहता था। दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहते थे। बताया जा रहा कि मंटू गोराई के खुदकशी किए जाने की घटना के बाद वह दुखी थी। तनाव में रहती थी और उसने मंटू की तस्वीर को सामने रख खुदकशी कर ली। मकान मालिक ने बताया कि गीता देवी का कोई सगा-संबंधी नहीं है। गुरुवार सुबह उसके घर की खिड़की से झांका तो गीता को फंदे लटका देखा। इसकी जानकारी उलीडीह भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संतोष भगत को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

loksabha election banner

गम्हरिया में अपार्टमेंट से कूदकर दी जान:

जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया स्थित बजरंग टावर के छठे तल्ले से कूदकर 65 वर्षीय मिनौती चक्रवर्ती नामक बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी जय प्रकाश राणा ने बताया कि महिला आर्थिक और मानसिक रूप से काफी तनाव में थी। महिला का पुत्र कोलकाता में काम कर रहा था जहां से उसे पिछले दिनों हटाया गया था। महिला की बेटी व दामाद के रिश्ते भी अच्छे नहीं थे। पारिवारिक समस्याओं से परेशान महिला परेशान थी। बीती रात वह उक्त फ्लैट स्थित अपने कमरे में सोई थी। जबकि दूसरे कमरे में उसकी बहू अपने बेटे के साथ सो रही थी। गुरुवार की सुबह महिला की बहू ने सास को घर में न पाकर खोजबीन शुरू की और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने फ्लैट के पीछे महिला का शव देखा। पड़ोसियों द्वारा ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.