Molestation at Shiv Temple: आदित्यपुर में मंदिर के पुजारी पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, महिलाओं ने की धुनाई
आदित्यपुर के इमली चौक स्थित शिव मंदिर में एक पुजारी पर 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा ...और पढ़ें

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में आक्रोशित स्थानीय महिलाओं ने आरोपी पुजारी को पकड़करधुनाई कर दी।
HighLights
आदित्यपुर शिव मंदिर में पुजारी पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप।
स्थानीय महिलाओं ने आरोपी पुजारी को पकड़कर जमकर पीटा।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, आगे की जांच जारी।
संस, आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब मंदिर के पुजारी पर बस्ती की एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा।
घटना की खबर फैलते ही आक्रोशित स्थानीय महिलाओं ने आरोपी पुजारी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और आरोपी को आदित्यपुर थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, आरोपी पुजारी की गतिविधियां पिछले काफी समय से संदिग्ध थीं। लोगों का कहना है कि उस पर पहले भी महिलाओं और बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लग चुके थे।
इसके चलते बस्तीवासी उस पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए थे। रविवार को जब उसने 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दोबारा गलत हरकत करने का प्रयास किया, तो बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचा दिया।
बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरा मामला उजागर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस फिलहाल पीड़ित नाबालिग बच्ची और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कानून के तहत आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटना के बाद से इमली चौक और आसपास के इलाके में स्थानीय लोगों के बीच रोष व्याप्त है। बस्तीवासियों ने प्रशासन से आरोपी पुजारी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।
