25 को जमशेदपुर आएंगे अभिषेक बच्चन और वीता अंबानी
चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक अभिषेक बच्चन 25 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में अपनी टीम का हौसला अफजाई करने पहुंचेंगे।
जमशेदपुर(जासं)। बॉलीवुड अभिनेता व चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक अभिषेक बच्चन व सह मालकिन वीता अंबानी 25 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में अपनी टीम का हौसला अफजाई करने पहुंचेंगे। वीता अंबानी प्रसिद्ध उद्योगपित अनिल व मुकेश अंबानी की बहन हैं।
एफसी का मुकाबला चेन्नईयन एफसी से
25 को ही जेआरडी टाटा स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में जमशेदपुर एफसी का मुकाबला चेन्नईयन एफसी से होगा। अभिषेक व वीता अंबानी चार्टर्ड विमान से शाम चार बजे सोनारी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से बिष्टुपुर स्थित सेंटर प्वाइंट होटल पहुंचेंगे। वहां एकाध घंटा आराम करने के बाद सीधे जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स पहुंच अपनी टीम का हौसला बढ़ाएंगे। मैच खत्म होने के बाद दोनों ही विशेष विमान से सीधे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।
जमशेदपुर एफसी 11 अंक के साथ चौथे स्थान पर
पिछले सीजन में भी चेन्नई की टीम ने जेआरडी टाटा स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में 1-0 से पराजित कर दिया। अंतिम समय में किए गए इस गोल ने लीग में चेन्नई की वापसी कराई थी। इस सीजन में चेन्नईयन एफसी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। अंक तालिका में वह सात मैचों में चार अंक लेकर आठवें स्थान पर है, वहीं जमशेदपुर एफसी 11 अंक के साथ चौथे स्थान पर विराजमान है।