Jharkhand Assembly Election 2019 : झाविमो से नामांकन करने निकले अभय सिंह Jamshedpur News
अभय सिंह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। समर्थकों की जुटान सुबह से ही अभय सिंह के काशीडीह स्थित निवास पर होने लगी थी।
By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 12:09 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 12:09 PM (IST)
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर नामांकन के लिए झाविमो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह नामांकन के लिए समर्थकों के साथ घर से निकल गए। निकलने से पहले उन्होंने अपने घर में ही पूजा-अर्चना की और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
अभय सिंह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री व भाजपा के सिटिंग विधायक रघुवर दास के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। समर्थकों की जुटान सुबह से ही अभय सिंह के काशीडीह स्थित निवास पर होने लगी थी। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वे नामांकन के लिए अपने घर से निकल गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें