मजदूरी दर बढ़ाने को हस्ताक्षर अभियान शुरू
जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी के श्रमिक संगठन की ओर से बुधवार को काशीडीह लेबर चौक पर मज
जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी के श्रमिक संगठन की ओर से बुधवार को काशीडीह लेबर चौक पर मजदूरों की मजदूरी दर बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। संगठन के प्रदेश प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि दिल्ली में सरकार ने त्रिपक्षीय समिति गठित कर अकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी दर 14052 रूपये प्रतिमाह तय की है। उसी तरह झारखंड में भी मजदूरी दर बढ़ानी है। इसके लिए श्रमिक संगठन 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। इसके बाद हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन श्रम मंत्री से लेकर श्रम आयुक्त को सौंपा जायेगा। हस्ताक्षर अभियान चलाने में उपेंद्र पांडेय, नवल किशोर, एसएन शर्मा, हकीमुद्दीन, शंभू सिंह, अरुण सिंह, विनोद साह, गणेश कालिंदी, विनोद कुमार, ज्योति देवी, गीता देवी, रानी लोहार आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।