Indian railway : लॉकडाउन में जारी है घर वापसी, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से आए 98 यात्री Jamshedpur News
Indian railway. शनिवार को नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से 98 लोग जमशेदपुर पहुंचे। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 55 तथा अन्य जिलों के 43 लोग शामिल थे।
जमशेदपुर, जेएनएन। Indian railway कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों की स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से घर वापसी जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से 98 लोग जमशेदपुर पहुंचे। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 55 तथा अन्य जिलों के 43 लोग शामिल थे। इसके अलावा तेलंगाना से धनबाद शनिवार सुबह पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पूर्वी सिंहभूम के 20 और पश्चिम सिंहभूम के 7 श्रमिक लौटे।
टाटानगर स्टेशन परिसर में प्रतिनियुक्त रेलवे पुलिस बल के जवानों ने सभी लोगों को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से ट्रेन से नीचे उतारा। सभी यात्रियों का स्टेशन परिसर में ही मेडिकल थर्मल स्क्रीनिंग की गई। यात्रियों के आगमन के पूर्व ही स्टेशन परिसर को सैनेटाइज किया गया था एवं शरीरिक दूरी के अनुपालन के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर गोल घेरा का निर्माण कराया गया था। इसके अलावा चिकित्सा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु रेलवे स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पूर्व से ही की गई थी। स्टेशन परिसर में अंचलाधिकारी सदर अनुराग कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, थाना प्रभारी तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।